एमपी में 24 से 48 घंटे में मानसून की एंट्री:नरसिंहपुर-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

Updated on 16-06-2025 05:32 PM

मध्यप्रदेश में मानसून अगले 24 से 48 घंटे में एंट्री कर सकता है। मानसून के फिर से सक्रिय होने से मौसम विभाग ने यह संकेत दिए हैं। इससे पहले पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में नरसिंहपुर और डिंडौरी में ढाई से सवा 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल-इंदौर के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

पांढुर्णा की सौसर तहसील के ग्राम खैरीमीरा में रविवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 6 मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना गुना उईके, प्रवीण उईके, धनराज उईके और महेश शोडिल्य के खेतों में हुई।

किसानों ने बताया कि उनके खेत एक-दूसरे के पास स्थित हैं। उन्होंने रोज की तरह अपने मवेशियों को खेत में बांधा था। बिजली गिरने से सभी मवेशियों की चमड़ी जल गई।

नरसिंहपुर में 9 घंटे में गिर गया एक इंच पानी मानसून के प्रवेश से पहले प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। रविवार को नरसिंहपुर में 9 घंटे के अंदर 27 मिमी यानी, एक इंच से ज्यादा पानी गिर गया। भोपाल, खंडवा, मंडला, उमरिया और दतिया में भी बारिश दर्ज की गई।

नर्मदापुरम के पिपरिया और सिवनी मालवा, बड़वानी में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा रातीबढ़ इलाके के केकड़िया गांव में हुआ। 12 साल का विशाल चौहान खेत में मक्का लगाकर लौट रहा था।

इधर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। सीधी में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.7 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया।

नरसिंहपुर में दिनभर बारिश होने से यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर आ गया। यहां एक ही दिन में पारा 11.4 डिग्री लुढ़क गया। नौगांव में 6.6 डिग्री, खजुराहो में 5.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 4.8 डिग्री, दमोह में 6 डिग्री, भोपाल में 4.6 डिग्री, गुना में 4.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 7.3 डिग्री की गिरावट हुई।

बड़े शहरों में दिन के तापमान की बात करें तो भोपाल में 35.6 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री, ग्वालियर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.