मानसून ने किया तरबतर, मप्र में अब तक 14.8 इंच बारिश, जबलपुर, गुना, शहडोल समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated on 25-07-2024 12:26 PM
भोपाल। मप्र में मानसून मेहरबान है। प्रदेश के अनेक इलाके झमाझम बारिश से तरबतर हैं। फिलहाल एक मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अलावा प्रदेश के आसपास अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिससे प्रदेश के अधिकाशं हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को भी ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग के कई जिलों में भी कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस माह के अंत तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता इसी तरह बरकरार रहेगी।

अब तक औसत वर्षा का कोटा पूरा

बता दें कि 1 जून से बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 370.6 मिमी (14.8 इंच) बारिश हुई है, जो सामान्य वर्षा (370.9 मिमी.) के समकक्ष है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बड़वानी, आलीराजपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छतरपुर व निवाड़ी जैसे जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हे।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका समुद्र तल से बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, खजुराहो, डाल्टनगंज, कैनिंग से होकर पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। झारखंड और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इसके अलावा उत्तरपूर्वी असम के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक चक्रवाती परिसंचरण बरकरार है। वहीं दक्षिण गुजरात-उत्तरी केरल तटों के साथ औसत समुद्र तल पर अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर गुजरात और आसपास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इन इलाकों में झमाझम

बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक टीकमगढ़ में 88, सागर में 63, उमरिया में 39, गुना में 16, दमोह में 14, जबलपुर में 13, खजुराहो एवं मलाजखंड में 11, उज्जैन में पांच, नरसिंहपुर, सतना एवं खरगोन में चार, रतलाम एवं खंडवा में तीन, ग्वालियर, इंदौर, पचमढ़ी, मंडला एवं रीवा में दो, सिवनी एवं धार में एक, बैतूल एवं नर्मदापुरम में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। टीकमगढ़, सागर में बुधवार को दिन में भी भारी बारिश होने से बाढ़ के हालत बन गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.