मॉनसून तो गया अब गर्मी छुड़ाएगी पसीना, दिल्ली से लेकर गुजरात तक जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम

Updated on 06-10-2024 11:47 AM
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। मॉनसून के जाते ही एक बार फिर से गर्मी ने वापसी की है। उत्तर भारत में जहां उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार हैं। अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून देश के बचे हुए राज्यों से भी विदा लेगा। आज कहां कैसा मौसम रहेगा? आइए बताते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी करेगी परेशान


दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत से मॉनसून विदा ले चुका है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजधानी का आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। वीकेंड पर लोगों को गर्मी परेशान करेगी। पिछले चार-पांच दिन से दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर चुका है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में ऐसे ही गर्मी का दौर जारी रहेगा।

अगले-दो तीन दिनों में देश भर से विदा लेगा मॉनसून


मौसम विभाग के अनुसार, मेघालय में बहुत भारी बारिश देखने को मिली, जबकि दक्षिण कर्नाटक में भी भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है। आने वाले दो से तीन दिनों में मॉनसून के और हिस्सों से विदा होने की संभावना है। मॉनसून की वापसी रेखा अब सुल्तानपुर, पन्ना और खरगोन से होते हुए नवसारी, गुजरात तक जा रही है। अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हटने की उम्मीद है।

कर्नाटक और तमिलनाडु में होगी बारिश


मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, मेघालय समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी कुछ जिलों और इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश के आसार


आईएमडी का कहना है कि उत्तरी पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं ऐसा ही एक दबाव क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों पर भी है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार- झारखंड में भी छिटपुट बारिश


इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश हो सकती है, जिसमें तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता में बाद में कमी आएगी। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उससे सटे महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में भी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.