मालवा-निमाड़ और चंबल क्षेत्र में मेहरबान है मानसून, सामान्य से अधिक हो चुकी है बारिश

Updated on 29-06-2024 11:31 AM
 भोपाल। प्रदेश में इस सीजन में पश्चिमी क्षेत्र में मानसून की बारिश अधिक हुई है। विशेषकर मालवा-निमाड़ और चंबल क्षेत्र में मानसून मेहरबान है। यहां रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने से अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। मालवा-निमाड़ में सामान्य से 87 प्रतिशत और भिंड में सामान्य से 86 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बात बड़े शहरों की करें तो प्रदेश में सबसे अधिक बारिश भोपाल में हुई है, जो सामान्य से 72 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून के अरब सागर में लगातार सक्रिय रहने से इस तरह की स्थिति बनी है। बंगाल की खाड़ी में मानसून के सु्स्त बने रहने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में कम बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश में मानसून की स्थिति

अब तक 93.3 मिमी. बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (116.2 मिमी.) की तुलना में 20 प्रतिशत कम है। पूर्वी मप्र में अब तक 74.1 मिमी. बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (132 मिमी.) की तुलना में 44 प्रतिशत कम है। पश्चिमी मप्र में अब तक 108.1 मिमी. बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (104.1 मिमी.) की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

पूर्वी मप्र में सबसे कम वर्षा वाले 10 जिले

उमरिया- 23.1- 127.3- 82 रीवा- 32.1- 109.4- 71 कटनी- 31.2- 106.4- 71 सीधी- 36.2- 124.6- 71 बालाघाट- 66.4- 171.- 61 सिंगरौली- 44.7- 112.5- 60 सागर- 62.7- 144- 56 सतना- 49.5- 108.4- 54 मंडला- 72.5- 152.3- 52 नरसिंहपुर- 63.2- 127.4- 50 (आंकड़े मिमी. में हैं)

पश्चिमी मप्र में सबसे अधिक वर्षा वाले 10 जिले

भिंड- 100.7- 54.3- 86, मुरैना- 90.9- 50.6- 80, भोपाल- 199.3- 120- 66, गुना- 143.7- 96.6- 49, नीमच- 120.5- 81.7- 47, ग्वालियर- 86- 61.8- 39, राजगढ़- 132.7- 95.5- 39, इंदौर- 147.9- 108.3- 37, रतलाम- 129.7 95.5- 36, आलीराजपुर- 138.4- 108.8- 27 (आंकड़े मिमी. में हैं)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.