मध्‍य प्रदेश में फ‍िर सक्रिय हुआ मानसून, रीवा और जबलपुर में तेज बौछारें पड़ने की संभावना

Updated on 17-08-2023 12:34 PM

भोपाल। मानसून द्रोणिका अभी हिमालय की तलहटी में पहुंच गई है, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मध्‍य प्रदेश में शिथिल पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। इस वजह से प्रदेश में विभिन्न जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ने लगी हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार-गुरुवार को रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में बार‍िश होने की संभावना है। भोपाल संभाग में भी कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। उधर बुधवार को सुबह जबलपुर में 17.2, सिवनी में चार, उज्जैन में 0.6, धार एवं भोपाल में 0.3, इंदौर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।


बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एसएन साहू के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हालांकि मानसून द्रोणिका अभी भी हिमालय की तलहटी में है।


पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवात के शुक्रवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से गुरुवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगेंगी।


यहां शुरू होगा बार‍िश का सिलस‍िला

रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके अलावा भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में भी गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। उधर 24 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात के बनने की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला अभी बना रह सकता है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.