मध्य प्रदेश में 18 जून तक दस्तक देगा मानसून... शनिवार को भोपाल, इंदौर सहित 12 जिलों में बारिश के आसार

Updated on 14-06-2025 11:45 AM

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी की स्थिर बना हुआ है। उधर दक्षिणी ओडिशा और उससे लगे आंध्रा प्रदेश पर बना चक्रवात ओडिशा से छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ने के बजाए तेलंगाना एवं उससे लगे कर्नाटक की तरफ पहुंच गया है। कर्नाटक से आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो मौसम प्रणालियों के असर से मानसून के 15-16 जून से आगे बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इसी क्रम में शनिवार से मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।18 जून तक प्रदेश में भी मानसून का प्रवेश हो सकता है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो एवं नर्मदापुरम में लू का प्रभाव रहा। गुना में 28 एवं धार में पांच मिलीमीटर बारिश हुई।

प्रदेश में शुरू होगा बारिश का सिलसिला

  • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी स्नेहिल सप्रे ने बताया कि वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। अगले दो दिनों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।
  • उत्तर-पश्चिमी राजस्थान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से मध्य प्रदेश, विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी आने लगी है। इस वजह से शनिवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
  • इन संभागों में बारिश के आसार

    • मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि तेलंगाना के पास बने चक्रवात और कर्नाटक से आंध्रा के तट तक बनी द्रोणिका के असर से अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इस वजह से शनिवार से मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
    • विशेषकर इंदौर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में भी कुछ गिरावट होने से तपिश से कुछ राहत मिल सकती है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.