15 से 20 जून तक एमपी आ जाएगा मानसून:जबलपुर संभाग से होगी एंट्री

Updated on 03-06-2024 12:48 PM

मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून के बीच होगी। IMD, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक- प्रदेश के दक्षिणी हिस्से- छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून एंटर होगा। फिर आगे बढ़ेगा। ऐसे में 20 जून तक भोपाल, 22 जून तक इंदौर और 24 जून तक उज्जैन संभाग में पहुंच जाएगा। ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिरी में एंटर होगा। पिछली बार 25 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून आ गया था।

प्रदेश में इस बार मानसून जमकर बरसेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जून से सितंबर यानी चार महीने तक प्रदेश में 104 से 106% तक बारिश होने का अनुमान जताया है। यह सामान्य से अधिक 4 से 6 फीसदी ज्यादा है। प्रदेश की औसत बारिश एवरेज 37.3 इंच है। साल 2023 में प्रदेश में 100% बारिश हुई थी। इंदौर, उज्जैन समेत आधे एमपी में सामान्य से अधिक पानी गिरा था। इस बार भी इससे ज्यादा आंकड़ा रहने की उम्मीद है।

केरल में एक दिन पहले एंट्री, इसलिए समय पर आने की उम्मीद

इस बार मानसून ने केरल में समय से एक दिन पहले ही दस्तक दे दी। इसके चलते मध्यप्रदेश में भी समय पर आने की उम्मीदें बंध गई है। प्रदेश में सामान्य तौर पर 15 जून तक मानसून आ जाता है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया, यदि बीच में मानसून की रफ्तार कम भी होती है तो 20 जून तक हर हाल में मानसून प्रदेश में एंटर हो जाएगा।

इन जिलों में इतनी बारिश का अनुमान

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश के 4 संभाग- सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल में सामान्य से कम 98 से 99% बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी मध्यप्रदेश के 6 संभाग- भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल में 101 से 102% या इससे अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। डॉ. सिंह ने बताया कि मानसून को लेकर मौजूदा परिस्थितियां काफी बेहतर है।

इसलिए अच्छी बारिश के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में भू-मध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र पर अल नीनो की मध्यम (moderate) स्थिति बनी हुई है। नवीनतम मानसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्टिंग सिस्टम (MMCFS) के साथ अन्य जलवायु मॉडल पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि मानसून के शुरुआती भाग के दौरान अल नीनो की स्थिति और कमजोर होकर तटस्थ अल नीनो-साउदर्न ऑशिलेशन (ENSO) स्थितियों में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके बाद मानसून के दूसरे भाग में ला नीना स्थितियां डेवलप होने की संभावना है।

...तो लगातार छठे साल सामान्य से ज्यादा बारिश

इस बार भी मानसून अगर अनुमान के मुताबिक रहा, तो लगातार छठे साल ऐसा होगा, जब सामान्य या इससे ज्यादा बारिश होगी। 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2019 में सबसे ज्यादा 53 इंच बारिश हुई थी। इसके बाद से ही प्रदेश में सामान्य या इससे अधिक बारिश हो रही है।

प्रदेश में 949 एमएम एवरेज बारिश

मध्यप्रदेश की सामान्य बारिश 949mm यानी, 37.3 इंच है। मानसूनी सीजन के दौरान (जून से सितंबर के बीच) इतनी बारिश होती है। पिछले साल की बात करें, तो प्रदेश में एवरेज 37.22 इंच बारिश हुई थी, जो सामान्य के बराबर ही थी। भोपाल समेत कई जिलों में तो सामान्य से अधिक बारिश हुई थी। इस कारण बाढ़ के हालात भी बन गए थे।

पिछले साल यहां हुई थी ज्यादा बारिश

इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, धार, हरदा, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, निवाड़ी, सिवनी और टीकमगढ़।

इन जिलों में कम बारिश

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, मंडला, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, आगर-मालवा, अशोकनगर, दतिया, गुना, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, शिवपुरी।

एमपी में सूखे के हालात नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में कहीं भी सूखे जैसे हालात नहीं बनेंगे। प्रदेश के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। साल 2022 में भोपाल में करीब 75 इंच बारिश हुई थी। प्रदेश में भोपाल सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला था। इसके अलावा, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। 2023 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.