विमान कम पैसेंजर ज्यादा... त्योहार पर हवाई सफर करना पड़ेगा महंगा, अभी से कर रहे बुकिंग

Updated on 17-10-2024 11:54 AM
जबलपुर  तीन से चार गुना अधिक किराया देकर लोग टिकट बुक कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली-मुंबई को लेकर विमान में मांग बनी हुई है। इतना ही नहीं पुणे जाने के लिए कनेक्टिग फ्लाइट बुक कर रहे हैं। पुणे के लिए जबलपुर से फिलहाल सीधी उड़ान नहीं होने से समस्या आ रही है।

सितंबर 2024 में 423 विमानों की आवाजाही


दीवाली के समय 15 से 18 हजार रुपये के आसपास मुंबई का टिकट बुक हो रहा है। आमतौर पर मुंबई के लिए पांच हजार रुपये में टिकट बुक हो जाता है। बता दे कि सितंबर 2024 में 423 विमानों की आवाजाही हुई। जिसमें 34593 पैसेंजर ने सफर किया था।


इस रूट पर केवल एक ही विमान


विमान कम्पनियों द्वारा जो किराया जारी किया गया है, उसमें सर्वाधिक किराया जबलपुर से मुंंबई जाने का है, जो 18 हजार 600 रुपये के आसपास है। इसके पीछे का कारण इस रूट पर केवल एक ही विमान का होना है। वहीं दीवाली के दूसरे दिन के टिकट भी ऊंचे दाम में बुक हो रहे हैं।


प्रतिस्पर्धा न होने का घाटा


जानकारों की मानें जबलपुर से महज दो ही कम्पनियों द्वारा विमानों का संचालन किया जा रहा है, ऐसे में पैसेंजर को अधिक फेयर देना पड़ रहा है। यही है हाल मुंबई मार्ग का है।


पुणे से अधिक पैसेंजर


पुणे में आइटी कंपनियों में जबलपुर के कई युवा नौकरी करते हैं। छुट्टी के समय वे कम समय में शहर आने के लिए परेशान होते हैं इसके लिए कई युवा तो पुणे से नागपुर और वहां से वाया रोड पहुंचते हैं वहीं कुछ पुणे से इंदौर और इंदौर से जबलपुर आते हैं।


पुणे से मुंंबई का यह विमान हमेशा फुल रहता था


कुछ पुणे से मुंंबई फिर वहां से जबलपुर आते हैं। जबलपुर और पुणे के बीच कुछ सालों पूर्व फ्लाइट शुरू की गई थी। यह विमान हमेशा फुल रहती थी। इसका सबसे बड़ा कारण था पुणे में रहने वाले शहर के काफी सारे लोग।


जबलपुर की पुणे से कनेक्टिविटी टूट गई


इस विमान के शुरू हो जाने के बाद पुणे आना-जाना आसान हो गया था। लेकिन इस विमान को भी बंद कर दिया गया। यही कारण है कि शहर की पुणे से कनेक्टिविटी टूट गई।


विमान सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को


अब इस रूट पर एक भी विमान नहीं है सबसे कम किराया इन दिनों जबलपुर जगदलपुर जबलपुर का है। यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को ही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.