मप्र में पारिवारिक विवाद में होती ज्यादा आत्महत्याएं

Updated on 31-10-2021 10:07 PM

 भोपाल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने सड़क हादसों और आत्महत्या को लेकर वर्ष 2020 की रिपोर्ट जारी की है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक आत्महत्या के मामलों में प्रमुख वजह पारिवारिक विवाद है। मध्य प्रदेश में इस वजह से 3769 मामले सामने आए। इनमें से 3303 लोगों की मौत हुई। जहरीली शराब से मौत के सबसे अधिक 214 केस मध्य प्रदेश के रहे। इनमें 214 लोगों की ही मौत हुई थी।  एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक देश में वर्ष 2019 के मुकाबले सड़क हादसों में करीब 12 फीसद की कमी रही। दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौत 30 से 45 वर्ष के बीच वालों की रही। मध्य प्रदेश में 42396 सड़क हादसों में 11685 लोगों की मौत हुई है।

 मध्य प्रदेश में देशभर के 9.5 फीसद आत्महत्या के प्रकरण दर्ज किए गए। 2020 में प्रदेश में 14578 लोगों ने आत्महत्या की, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 12457 था। इस सूची में 19909 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में जहर खाने से संबंधित 4595 मामले आए। इनमें से 4611 की मौत हुई। मध्य प्रदेश में ड्रग के ओवरडोज से 22 लोगों की मौत हुई। मालूम हो, वर्ष 2020 में देशभर में हादसों में 374397 लोगों की मौत हुई, जबकि वर्ष 2019 में यह संख्या 421104 थी। 18 से 30 साल तक आयु वर्ग के 96738 लोगों की मौत हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.