भोपाल डर्ट रेस में 100 से ज्यादा बाइकर्स की टक्कर:थ्रोटल एरिना में ‘रफ रोड रिबेल्स’ इवेंट, महिला राइडर्स ने भी लिया हिस्सा

Updated on 15-06-2025 05:23 PM

भोपाल में इन दिनों बाइक रेसिंग का जोश छाया हुआ है। ‘रफ रोड रिबेल्स- भोपाल डर्ट चैलेंज’ नाम से मोटरसाइकिल डर्ट रेस का आयोजन बैरसिया रोड स्थित थ्रोटल एरिना में किया जा रहा है। शनिवार को राइडर्स ने प्रैक्टिस राउंड पूरे किए और अब रविवार 15 जून से असली रेसिंग मुकाबले शुरू हो गए हैं।

सुबह से ही ट्रैक पर तेज आवाज़ और उड़ती धूल ने माहौल को और जोशीला बना दिया। इस इवेंट में करीब 100 से ज्यादा राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें युवा, अनुभवी और महिला राइडर्स शामिल हैं। सभी को उनकी स्किल के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में रेस करने का मौका दिया गया है।

राइडर्स बोले- ट्रैक काफी चैलेंजिंग

बाइक राइडर सैयद अकबर अली ने कहा, भोपाल के लिए यह आयोजन इसलिए फायदेमंद है क्योंकि यहां से राइडर्स नेशनल स्तर की तैयारी भी कर सकेंगे। यह एक पूरा ट्रैक है, जहां राइडर्स सुरक्षित तरीके से अपनी स्पीडिंग कर सकते हैं। रोड रेसिंग से बेहतर है कि अपनी क्षमता यहां ट्रैक पर दिखाई जाए।

पहली बार इस इंवेंट में हिस्सा ले रही भोपाल की बाइक राइडर जारा ने कहा- पहली इस बार हिस्सा लिया। बाकी तो मजा बहुत आया, बहुत अच्छा अनुभव रहा। ट्रैक काफी चैलेंजिंग बना है।

आयोजन का उद्देश्य सिर्फ रफ्तार नहीं, जिम्मेदारी का संदेश

आयोजन का उद्देश्य न केवल बाइकिंग को प्रमोट करना है, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं में जागरूकता फैलाना भी है। 'द फोटो कम्पनी' के डायरेक्टर और आयोजन के प्रमुख साद मोहम्मद ने बताया कि, हम चाहते हैं कि युवा समझें कि रफ्तार की जगह सड़क नहीं, ट्रैक है। हेलमेट, राइडिंग जैकेट और अन्य सेफ्टी गियर्स बाइकिंग का अनिवार्य हिस्सा होने चाहिए।

सेफ्टी गियर्स अनिवार्य, दर्शकों के लिए भी खास इंतजाम

हर राइडर के लिए हेल्मेट, राइडिंग जैकेट, गार्ड्स जैसे सेफ्टी गियर्स अनिवार्य किए गए हैं। इवेंट स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.