मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में 17 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैः श्रीमती मीता राजीवलोचन

Updated on 21-08-2023 06:52 PM
भोपाल : मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अब तक 17 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 25 हजार से अधिक अमृत वाटिकाएं बनाई गई हैं। यह जानकारी श्रीमती मीता राजीवलोचन सचिवभारत सरकारयुवा कार्यक्रम विभाग ने भोपाल में दी। उन्होंने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ से अधिक लोगों ने पंच प्रण की शपथ ली है। इस अभियान में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।श्रीमती मीता राजीव लोचन ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा समीक्षा बैठक में प्रदेश में संचालित हो रही गतिविधियों की जानकारी ली और इस संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने पंजाब बटालियन के शहीद कैप्टन देवाशीष शर्मा की मां श्रीमती निर्मला शर्मा को सम्मानित भी किया। बैठक में पी. नरहरि, सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, मध्य प्रदेश शासन के साथ ही पीआईबी, दूरदर्शन, आकाशवाणी, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र संगठन और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन श्रीमती मीता राजीवलोचन ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थानभोपाल में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया और वहां निर्मित अमृत वाटिका के लोकार्पण के अलावा रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया । श्रीमती मीता राजीवलोचन ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय में प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.