पांच-साल में आरटीई की 37 हजार से ज्यादा सीटें घटीं

Updated on 26-06-2025 12:02 PM

भास्कर नेटवर्क मध्यप्रदेश में राइट टू एजुकेशन (आरटीई) यानी शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों में होने वाले दाखिलों में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं गरीब बच्चों के लिए सालों बाद वापस सरकारी स्कूलों का दौर लौट रहा है, क्योंकि यहां नामांकन बढ़ रहे हैं। आरटीई के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को मिलने वाले 25% आरक्षण पर दाखिले बीते पांच वर्षों में 37 हजार तक कम हो गए।

वर्ष 2020-21 में 1.29 लाख बच्चों को दाखिला मिला था, जो 2025-26 में घटकर 92,673 रह गया। यह गिरावट 29% से अधिक है। 2025-26 में कुल 1.66 लाख आवेदन पात्र पाए गए थे, उनमें से प्रथम चरण में 83,483 और द्वितीय चरण में 9190 बच्चों को और दाखिला दिया गया। इसके बावजूद 44% यानी 74,078 बच्चे प्रवेश से वंचित रह गए।

सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा: पिछले तीन वर्षों के नामांकन आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश में प्राथमिक स्तर पर सरकारी स्कूलों की हिस्सेदारी 2% से ज्यादा बढ़ी, जबकि निजी स्कूलों की हिस्सेदारी में गिरावट आई। वर्ष 2021–22 में प्राथमिक स्तर पर 58.41% बच्चों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया था, जो 2022–23 में बढ़कर 60.74% हो गया।

2023–24 में यह आंकड़ा 60.37% रहा। वहीं, निजी स्कूलों में नामांकन इसी अवधि में 40.12% से घटकर 38.68% तक आ गया।

पांच वर्षों में एडमिशन में 24 फीसदी की गिरावट

वर्ष 2021-22 में आरटीई के तहत पात्र आवेदनों की संख्या 1,74,948 थी। इनमें से 74% यानी 1,29,690 को दाखिला मिला। सिर्फ 26% बच्चे ही दाखिला नहीं ले पाए, लेकिन पांच सालों में सीटें घटने से स्थिति और बिगड़ गई है। 2025-26 में पात्र आवेदनों की संख्या 1,66,751 रही। जिसमें से करीब 56% को दाखिला मिला और करीब 44 फीसदी बच्चे प्राइवेट स्कूलों में नि:शुल्क एडमिशन नहीं ले पाए। आवंटन और दाखिला नहीं मिलने के बीच सबसे कम अंतर वर्ष 2022-23 में देखने को मिला था।

नियमों की सख्ती से कम होते गए एडमिशन

  • पहले आरटीई की सीटें स्कूल की मान्यता में दर्ज आवेदन के आधार पर तय होती थीं। अब यह UDISE पोर्टल पर दर्ज पहली कक्षा के नामांकन के आधार पर होती है।
  • पहले स्कूल संचालक अपने वाहनों की पहुंच वाले गांवों को खुद ‘पड़ोस की सीमा’ में शामिल कर लेते थे। अब यह अधिकार छीन लिया गया है।
  • पहले ऑनलाइन लॉटरी में पेरेंट्स द्वारा दिए गए पहले और दूसरे विकल्पों में से ही किसी में एडमिशन होता था। अब यह तय नहीं कि कौन सा विकल्प चुना जाएगा - इससे पसंद का स्कूल मिलने की संभावना बेहद कम हो गई है।
  • सरकार प्राइवेट स्कूलों को आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले छात्र के 500 रुपये प्रति महीने की दर से भुगतान करती है। ये बेहद कम राशि है और समय पर भी नहीं मिलती। छोटे स्कूलों को दिक्कत होने से तेजी से वे बंद हो रहे हैं। जिससे सीटें घट रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.