MP में सांपों ने 4000 से ज्यादा लोगों को कांटा:सबसे ज्यादा सागर के पीड़ित

Updated on 18-07-2025 11:40 AM

मध्यप्रदेश में इस साल सांपों ने 4000 से ज्यादा लोगों काे कांटा है, हालांकि ये आकड़ा पिछले साल की तुलना में कम है। साल 2024 और 2025 के जून महीने के आंकडे बताते हैं कि इस बार 728 कम लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पीड़ित सागर के है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सांप के काटने से मध्यप्रदेश में हर साल ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। एम्बुलेंस 108 ने गुरुवार को MP स्नेक बाइट केस रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, साल 2024 में जून महीने तक 4 हजार 933 लोगों और साल 2025 में जून महीने तक 4 हजार 205 लोगों को सांप ने कांटा है, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सबसे ज्यादा सागर में पीड़ित आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सर्पदंश के पीड़ित सागर में दर्ज हुए, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गाय। यहां साल 2025 जून माह तक 311 लोगों को सांप ने कांटा। वहीं, दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा केस 223 रीवा जिले से सामने आए।

सबसे कम श्योपुर में पीड़ित MP में एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल जाने वाले सर्पदंश पीड़ित, सबसे कम श्योपुर से सामने आए। यहां इस साल जून माह तक सिर्फ 18 केस दर्ज हुए। इसके बाद 19 केस शुजालपुर और 23 केस उज्जैन में दर्ज हुए।

भोपाल में 68 लोगों को कांटा सांप ने इस साल भोपाल में 68 लोगों को सांप ने कांटा है, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 8 लोगों की इस सीजन में सर्पदंश के कारण भोपाल में मौत भी हुई है।

हालांकि, यह आंकड़े सिर्फ उन मरीजों के हैं जो एम्बुलेंस 108 से अस्पताल पहुंचाए गए। इसके अलावा निजी वाहन व अन्य तरीके से अस्पताल पहुंचने वाले पीड़ितों के आंकड़े भी इसमें जोड़े जाएं, तो यह कई गुना तक बढ़ जाएंगे।

प्रदेश में हर साल ढाई हजार से ज्यादा मौतें सांप के काटने से मध्यप्रदेश में हर साल ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 से 2024 यानी 4 सालों में सर्पदंश के कारण करीब 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई। हर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए सरकारी मुआवजा दिया गया। यानी 427 करोड़ रुपए से ज्यादा का वित्त-भार सरकार पर आया। इतनी लागत से एक 5 मंजिला स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.