5 करोड़ से अधिक मतदाता 17 नवंबर काे चुनेंगे मध्‍य प्रदेश की नई सरकार, तबादलों और घोषणाओं पर प्रतिबंध

Updated on 09-10-2023 03:23 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर काे होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव की घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हाे गई। अब न तो कोई तबादला होंगे और न सरकार कोई घोषणा नहीं कर सकेगी।आचार संहिता लगने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान का बरगी दौरा निरस्त हो गया है।

कार्यक्रम भी नहीं होंगे

भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण भी नहीं होंगे। 21 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 30 अक्टूबर तक नामांकन लिए जाएंगे। दो नवंबर तक अभ्यर्थी नामांकन वापस ले सकेंगे। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। पांच दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। इसके अनुसार प्रदेश में कुल पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 220 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता दो करोड़ 88 लाख 25 हजार 607, महिला मतदाता दो करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 और अन्य एक हजार 373 हैं। सेवा मतदाता 75 हजार 295 हैं।

64 हजार 523 मतदान केंद्र

मतदान के लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा रहेगी। इसके लिए उन्हें आवेदन भरकर बूथ लेवल आफिसर को देना होगा। निर्वाचन अधिकारी संबंधित मतदाता के घर जाएंगे और मतदान की गोपनीयता का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। पारदर्शिता के इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस बार परिवर्तन यह भी किया गया है कि मतदान दल में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों को डाक मतपत्र घर ले जाने के लिए नहीं दिए जाएंगे। इन्हें सुविधा केंद्र पर ही डाक मतपत्र भरकर देना होगा।

नाम जुड़ने और संशोधन का चलता रहेगा काम

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि मतदाता सूची में नाम जाेड़ने और संशोधन की प्रक्रिया चलती रहेगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि से दस दिन पहले तक आवेदन लिए जाएंगे। वहीं, सूची से नाम हटाने के आवेदन तो लिए जाएंगे पर अब किसी का नाम नहीं कटेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.