भोपाल की 50 से अधिक पंचायतों में कंडम वाहन, घरों से नहीं उठ रहा कचरा

Updated on 29-08-2024 12:22 PM
 भोपाल। जिले की 50 से अधिक पंचायतों में घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करने का काम ठप हो गया है। दरअसल पंचायतों को मिले ई-रिक्शा वाहन कंडम हो गए हैं। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन न होने से खाली जगहों पर फिर से कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगना शुरू हो गए हैं।बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक रखी गई, जिसमें 50 से अधिक पंचायतों के सचिवों ने यह मुद्दा उठाया। उनकी बात सुनकर फंदा के जनपद सीईओ शंकर नामदेव पांसे ने कहा कि बजट मिलने पर कचरा कलेक्शन के लिए नये वाहनों की खरीदी की जाएगी।

कचरा कलेक्शन से शुरू हुई थी कमाई

पंचायतों में निकलने वाले कचरे को एकत्रित कर इसका सेग्रिगेशन भी किया जा रहा था। इससे पंचायतों को कमाई हो रही थी। लेकिन कचरा इकट्ठा करने का काम बंद होने से पंचायतों की कमाई रुक गई है। बैठक में सचिवों ने बताया कि इस काम में लगे कर्मचारियों का वेतन भी पंचायतों से जारी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यह कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।

प्रतिदिन 100 टन से ज्यादा कचरा होता इकट्ठा

वर्तमान में जिले की 222 पंचायतों में जीपीएस मॉनीटरिंग सिस्टम से 199 ई-रिक्शा और 50 ट्राइसिकिल की मदद से कचरा उठाने का दावा जिला पंचायत की तरफ से किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतों में 93 हजार 893 कच्चे पक्के घर हैं, जिसमें पांच लाख 31 हजार 349 की आबादी रहती है। इन घरों से रोजाना 102.50 मीट्रिक टन गीला और 25.50 मीट्रिक टन सूखा कचरा एकत्र होता है। इसमें से प्लास्टिक वेस्ट को अलग किया जाता है।
इनका कहना है
पंचायतों में कचरा इकट्ठा करने का काम वाहनों के जरिए किया जा रहा है। कुछ वाहनों में सुधार कार्य कराया जाना है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम आगे भी जारी रहेगा।
- ऋतुराज सिंह, सीईओ, भोपाल जिला पंचायत

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.