भोपाल में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 83 हजार से ज्यादा लोगों ने किए आवेदन

Updated on 12-09-2023 12:32 PM
भोपाल। जिले के 83 हजार मतदाताओं ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए और 43 हजार ने नाम हटवाने के लिए जिला निर्वाचन शाखा में आवेदन किए हैं। जबकि दो अगस्त से 11 सितंबर तक चले मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत दो लाख सात हजार 82 मतदाताओं ने आवेदन किए हैं। इनमें से एक लाख तीन हजार 913 को स्वीकार कर लिया है, जबकि 15 हजार 849 की जांच चल रही है और चार हजार 593 को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 82 हजार 727 अभी विचाराधीन हैं।

नाम जुड़वाने के लिए 83739 ने किए आवेदन

अभियान के तहत फार्म छह के जरिए 83 हजार 739 मतदाताओं ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 52 हजार 181 आवेदकों के नाम जुड़ गए हैं। जबकि 21 हजार 780 विचाराधीन हैं और सात हजार 164 की जांच चल रही है। वहीं दो हजार 614 को निरस्त कर दिया गया है।

संशोधन कराने 79 495 लोगों ने किए आवेदन

फार्म आठ के जरिए 79 हजार 495 मतदाताओं ने संशोधन कराने के लिए आवेदन किए हैं। इनमें से 42 हजार 758 में संशोधन किया जा चुका है जबकि आठ हजार 630 जांच में हैं और एक हजार 792 निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं 26 हजार 315 विचाराधीन है।

43 हजार मतदाताओं के हटाना है नाम

मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म सात के जरिए 43 हजार 846 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से आठ हजार 974 के नाम सफलता पूर्वक हटा दिए गए हैं जबकि 34 हजार 630 आवेदन अभी विचाराधीन है। वहीं 55 आवेदन की जांच चल रही है ओर 187 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र - आवेदन

गोविंदपुरा - 40,954

हुजूर - 38,597

नरेला - 34,726

मध्य - 29,034

बैरसिया - 24,623

उत्तर - 20,440

दक्षिण- पश्चिम - 18591

इनका कहना है

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मिले दो लाख से अधिक आवेदनों में से अधिकांश की जांच हो चुकी है। जबकि अन्य विचाराधीन हैं। जल्द ही इनकी स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। अब भी जो मतदाता रह गए हैं, वह अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

                                                                                    - प्रकाश सिंह चौहान, एडीएम, भोपाल (दक्षिण)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.