जेपी अस्पताल में चार सौ से अधिक औषधीय प्रजातियों के रोपेंगे पौधे, हरेक पर होगा क्यूआर कोड, मिलेगी गुणों की जानकारी

Updated on 01-12-2023 12:00 PM
भोपाल। प्रदेश में पर्यावरण को बचाने के लिए अब शासकीय अस्पतालों में बड़े स्तर पर बाटनिकल गार्डन को तैयार कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आगे आया है। प्रदेश के सभी अस्पतालों को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी क्रम में राजधानी के जेपी अस्पताल में इसे लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने उनके यहां काम करने वाले सभी चिकित्सकों से अस्पताल को पौधा भेंट करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, जो चिकित्सक जिस पौधे को दान करेगा, वो उसका अस्पताल के गार्डन में रोपण भी करेगा। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जेपी में चार सौ से अधिक औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

कायाकल्प अभियान के तहत हो रही पहल

इसे लेकर नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने सभी जिला अस्पतालों में बाटेनिकल गार्डन तैयार करने के आदेश दिए हैं। कायाकल्प अभियान के तहत ऐसे गार्डन को अनिवार्य बनाया गया है। हरके पौधे पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इसे स्कैन करने पर पौधे के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी होगी।

प्रदेश में 51 जिला अस्पताल

प्रदेश में वर्तमान में 51 जिला अस्पताल हैं, जिनमें इस तरह के गार्डन को डेवलप करने को लेकर निर्देश जारी किए गए है। इनमें से कुछ जिलों में से गार्डन में पहले से हैं, जिनको व्यवस्थित किया जाना है। अब जेपी में गार्डन को डेपलप करने के लिए काम किया जा रहा है।

इनका कहना है

अस्पताल को हरा-भरा बनाने का प्रयास है। यहां आने वाले मरीजों और उनके स्वजनों को इससे अच्छा लगेगा। जल्द ही बाटेनिकल गार्डन आकार लेने लगेगा। चिकित्सकों के अलावा सामान्यजन से भी पौधे दान करने के लिए अपील की जा रही है। गार्डन के लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों को प्रयास करना है।

                                                                                   - डा राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.