MP में ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिल सकता है चौथा समयमान वेतनमान, पेंशन में भी लाभ

Updated on 01-08-2023 12:32 PM
भोपाल  प्रदेश के ढाई लाख से अधिक कर्मचारियों के हित में सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। एक जुलाई 2023 या उसके बाद 35 साल की सेवा पूरी करने पर चौथा समयमान वेतनमान मिलेगा। इसका लाभ वेतन के साथ-साथ पेंशन में भी होगा। वित्त विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर अंतिम निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट में लिया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमियों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में बीस प्रतिशत भूखंड आरक्षित करने नियम में संशोधन की अनुमति दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। इसके पालन में वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर कैबिनेट में अंतिम निर्णय होगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2021 में संशोधन करके अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमियों को बढ़ावा देने औद्योगिक क्षेत्रों में बीस प्रतिशत भूखंड दिए जाएंगे।

इसके साथ ही प्रब्याजी और विकास शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। मुद्रा योजना के अंतर्गत एक सितंबर 2022 के बाद नवीनीकरण की गई मौजूदा इकाइयों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का पात्र होने पर नवीन उद्यम होने संबंधी प्रविधान से छूट दी जाएगी। सीहोरा, कैमोर, बिजावर, जैरोन, रामपुर नैकिन और तिलगारा में नई आइटीआइ खोलना प्रस्तावित है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का प्रविधान किया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने अधोसंरचना की स्थापना को सुगम बनाने दिशानिर्देशों में संशोधन, सीधी में मड़वास और नर्मदापुरम में नई तहसील शिवपुर बनाने, नारायणगंज मंडला, खड्डी सीधी, खिरकिया हरदा और डिंडौरी में नए कालेज और तीन कालेजों में नए संकाय प्रारंभ करने के साथ स्वर्गीय पुष्पेन्द्र पाल सिंह की पुत्री शानू सिंह को मध्य प्रदेश माध्यम से उप संपादक के पदोन्नति के पद पर अनुभव संबंधी नियमों को शिथिल कर विशेष अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.