मुरैनाः चाट भल्ला खाने से आठ बच्चों सहित 12 लोग बीमार

Updated on 28-05-2023 09:56 PM
मुरैना, 28 मई (हि.स.)। जिले के कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौडेरा और कोंडेरा में चाट के ठेले से आलू भल्ला खाने से शनिवार की रात 12 लोग बीमार हो गए। इनमें आठ बच्चे और चार महिलाएं हैं। बीमार हुए लोगों में से एक गर्भवती महिला को गंभीर हालत में कैलारस अस्पताल से मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम चौडेरा एवं कोंडेरा में शनिवार की शाम एक चाट का ठेला आया था। इस ठेले पर पानीपुरी के साथ आलू भल्ला भी थी। गांव में चाट का ठेला देखकर कई महिलाओं और बच्चों ने खाने के लिए चाट बनवाई। कई ने पानीपुरी और आलू भल्ला खाया। पानीपुरी पीने वालों की सेहत पर तो कोई असर नहीं हुआ, लेकिन आलू भल्ला खाने वाले लोग एक-एक करके बीमार होने लगे। पहले पेट दर्द शुरू हुआ, फिर लगातार उल्टी होने लगीं। दोनों गांवों में रात के समय दो घंटे में 12 लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें अपने-अपने वाहनों से कैलारस के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी को एक जैसे लक्षण देखकर चिकित्सकों ने उन्हें फूड पाइजनिंग का शिकार होना बताया। इनमें से 11 लोगों का इलाज कैलारस अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक महिला गर्भवती की हालत बिगड़ने पर उसे देर रात मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव और सीएमएचओ डा. राकेश शर्मा ने फोन कर बीमार बच्चों का हालचाल जाना और डाक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
कैलारस के बीएमओ डॉ. एसआर मिश्रा ने बताया कि यह फूड पाइनिंग का शिकार हुए है। खाने में दूषिया या बासी पदार्थ खा लिया है। सभी बीमार 8 बच्चों और 4 महिलाओं में लक्षण एक जैसे ही है। बच्चों ने पेट में दर्द, उल्टी दस्त और चक्कर आने की शिकायत है, उनका उपचार किया जा रहा है। धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि कोंडेरा गांव में ढाई साल की रिया पुत्री धीरू जाटव, आठ वर्षीय मोहित पुत्र जितेंद्र जाटव, चौडेरा गांव में दो साल की मोनिका पुत्री कल्ला कुशवाह, दो वर्षीय सैंकी पुत्री वीरेंद्र कुशवाह, चार सल की नैना पुत्री वीरेंद्र कुशवाह, आठ साल की सुजाता पुत्री रामलखन जाटव, छह साल का आशिक पुत्र रामलखन जाटव, चार साल का अनुज पुत्र रामलखन जाटव, 27 वर्षीय अनीता पत्नी सुनील धाकड़, 19 वर्षीय लवली पत्नी कमलसिंह जाटव, 55 वर्षीय शीला पत्नी नेकराम जाटव का इलाज कैलारस अस्पताल में चल रहा है। वहीं, 27 साल की रवीना पत्नी कल्ला कुशवाह को गंभीर हालत में मुरैना रेफर किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.