
भोपाल । मुंबई के बाद देश में सबसे महंगा पेट्रोल मप्र में बिक रहा है। प्रदेश के कई जिलों में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल का दाम 120 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है, जबकि सादा पेट्रोल 118 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 115.90 रुपए है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 119.54 रुपए है।
पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि
भाड़े में दस फीसदी इजाफा हो सकता है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल के सबसे ज्यादा दाम बालाघाट में हैं। यहां पेट्रोल 118.83 रुपए पर
बिका। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 115 रुपए के
पार है। प्रदेश के 7 शहरों में
प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 120 रुपए से
ज्यादा है।
इन शहरों
में इतनी
है कीमत
बालाघाट 118.83 रुपए, अनूपपुर 118.71 रुपए, रीवा 118.97
रुपए, सिवनी
118.35 रुपए, शहडोल
118.59 रुपए, श्योपुर
118.05 रुपए, बड़वानी
118.04 रुपए, सतना
118.17 रुपए, छिंदवाड़ा
117.77 रुपए, शिवपुरी
117.82 रुपए, छतरपुर
117.24 रुपए प्रति लीटर है।
इन
राज्यों में
100 के पार
पेट्रोल
वहींमध्यप्रदेश, राजस्थान,
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक,
ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार
हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। बता दें कि राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में अंतर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए टैक्स एवं ढुलाई के दाम की वजह से अलग अलग होता है।