मुख्यमंत्री के जिले से सबसे ज्यादा युवा कांग्रेस में:पूर्व सीएम कमलनाथ के क्षेत्र से सिर्फ 3287 युवा

Updated on 09-08-2025 01:25 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से सबसे अधिक 74 हजार युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली है और चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया है। वहीं, एक चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से मात्र 3,287 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार से 55 हजार युवाओं ने मेंबरशिप लेकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के चुनाव में हिस्सा लिया।

यह जानकारी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के जिलेवार आंकड़ों के जारी होने के बाद सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा युवा कांग्रेस सदस्य उज्जैन जिले से बने हैं।

ऑनलाइन प्रक्रिया से हुई सदस्यता

भोपाल शहर में 53 हजार और भोपाल ग्रामीण में 11 हजार युवाओं ने सदस्यता ली। इन सभी ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपने शासकीय दस्तावेजों के आधार पर सदस्यता प्राप्त की। इसके लिए 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया था।

प्रदेशभर में कुल 15 लाख युवाओं ने युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस प्रक्रिया में एक सदस्य को अपनी पसंद के छह उम्मीदवारों को वोट देना था, जिनमें प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, महासचिव, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

सितंबर तक नियुक्त होंगे अध्यक्ष

स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश और जिला स्तर की कार्यकारिणी के परिणाम जारी किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पहले दिन सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले शीर्ष प्रत्याशियों को आमंत्रित किया जाएगा।

विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर माह तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.