PM के प्रोग्राम में 4 संभागों से आएंगी अधिकांश महिलाएं:मंच पर बैठेंगी महिला मंत्री; देवी अहिल्या, कर्नल सोफिया और व्योमिका की तस्वीरें आएंगी नजर

Updated on 29-05-2025 11:10 AM

31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। इसे देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन नाम दिया है। इस सम्मेलन को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। सम्मेलन में भोपाल और आसपास के 4 संभागों से ही ज्यादातर महिलाएं बुलाई जाएंगी।

इन चार संभागों से आएंगी अधिकांश महिलाएं जंबूरी मैदान पर होने वाले महिला सम्मेलन में भोपाल संभाग के साथ ही सागर, इंदौर, उज्जैन संभाग से अधिकांश महिलाएं शामिल होंगी। प्रदेश के दूसरे जिलों से स्व सहायता समूहों की सदस्य, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसे काम करने वाली महिलाएं सम्मेलन में शामिल होंगी।

चार संभागों पर इसलिए फोकस किया गया है क्योंकि, रीवा, शहडोल, जबलपुर से भोपाल की दूरी ज्यादा है। और पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे ही भोपाल पहुंच जांएगे।

वे करीब डेढ़ घंटे तक महिला सम्मेलन में शामिल रहेंगे। ऐसे में महिलाओं को आने-जाने में ज्यादा परेशानी न हो इसलिए नजदीक के जिलों से महिलाओं को बुलाने पर फोकस किया जाएगा।

महिला सम्मेलन में देवी अहिल्या, कर्नल कुरैशी और व्योमिका सिंह के कटआउट ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का देश में पहला महिला सम्मेलन है। इस महिला सम्मेलन में देवी अहिल्या बाई होल्कर के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ सेना की वर्दी में पीएम मोदी के कटआउट नजर आएंगे।

दिग्गज मंत्री अपने इलाके के बडे़ कार्यक्रमों में रहेंगे पीएम मोदी भोपाल के महिला सम्मेलन के मंच से ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे इंदौर मेट्रो के वर्चुअल करने के साथ ही कई जिलों में विकास, कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ मंत्री अपने इलाके में होने वाले बडे़ कार्यक्रमों में मौजूद रह सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर मेट्रो के लोकार्पण कार्यक्रम में इंदौर में शामिल होंगे। वहीं डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला सतना एयरपोर्ट के कार्यक्रम में और कृषि मंत्री व दतिया के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंसाना दतिया एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल रह सकते हैं।

मंत्री तुलसी सिलावट और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रह सकते हैं। हालांकि, कौन से मंत्री किस जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे इसको लेकर आज स्थिति साफ होगी।

बीजेपी ने 7 महिलाओं का कोर ग्रुप बनाया पीएम मोदी के महिला सम्मेलन के लिए बीजेपी ने सात महिला नेत्रियों का कोर ग्रुप बनाया है। इसमें बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद माया नारोलिया, मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना जाचक, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भक्ति शर्मा सहित कुल सात महिला नेत्रियों को शामिल किया है।

महिला सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए दो सौ महिला टीम लीडर्स का चयन किया है। इन महिलाओं को 14 प्रकार के कामों की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिसमें मंच व्यवस्था, भोजन, पानी, ग्रीन रूम, सुरक्षा, स्वागत, ट्रेफिक, बैठक व्यवस्था जैसे 14 कामों में लगाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.