भोपाल में धूमधाम से मनेगी मां कर्मा देवी जयंती, पुराने शहर में निकलेगी शोभायात्रा

Updated on 03-04-2024 01:00 PM
भोपाल । साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की जयंती पांच अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर शहर में घोड़ा नक्कास, बरखेड़ी, भेल, करोद, छोला, आनंद नगर, बैरसिया, कोलार आदि में भव्य आयोजन होंगे। साहू समाज के लोग मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना करेंगे। पुराने शहर में मां कर्मा देवी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
साहू समाज के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष अनिल साहू अकेला, अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि घोड़ा नक्कास स्थित मां कर्मा देवी मंदिर में जयंती के मौके पर सुबह विशेष अनुष्ठान होंगे। मां कर्मा देवी को इमरत बाई साहू एवं गणेश प्रसाद साहू छन्नू भैया की स्मृति में उनके परिवार द्वारा खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग

सुबह पूजा-अर्चना के पश्चात दोपहर तीन बजे समाज के घोड़ा नक्कास स्थित मंदिर से एक शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। जो मंगलवारा, इतवारा, सुभाष चौक, लखेरा पुरा, भवानी चौक, सोमवारा, जवाहर चौक, जुमेराती से होती हुई वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। इसमें बैंड, ढोल ,नृत्य करते हुए घोड़े विशेष साज-सज्जा सहित मां कर्मा के जीवन पर आधारित झांकियां, राधा-कृष्ण की नृत्य करती हुई झांकियों के अलावा छतरी एवं कलश लिए महिलाएं शामिल रहेंगी। शाम को मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उसमें गणमान्य अतिथि एवं अखिल भारतीय, प्रदेश, जिला एवं समस्त इकाइयों के पदाधिकारी महिला मंडल के पदाधिकारी युवा साथी उपस्थित रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.