राजमाता के व्यक्तित्व से छलकता था मातृत्व : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 25-10-2021 06:19 PM

भोपाल गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की श्रद्धांजलि सभा में दिये उदबोधन में कहा कि अम्मा जी महाराज के व्यक्तित्व से ही मातृत्व छलकता था। रविवार को अम्माजी महाराज की छत्री पर राजमाता सिंधिया की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

सभा में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, बालेन्दु शुक्ल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, कमल माखीजानी, कौशल शर्मा, संत ढोलीबुआ महाराज संत संतोष गुरू सहित वरिष्ठ जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अम्माजी महाराज के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।


गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता ने शासकों में उपासक बनकर जीवन व्यतीत किया। वे सांस्कारिक विकारों के मध्य निरविकार थीं। उन्होंने अपनी जनता के प्रति जीवन समर्पित कर दिया, इसलिए वे अम्माजी महाराज कहलाई। डॉ. मिश्रा कहा कि राजमाता का जीवन हमें सभी के लिये प्रेरणादायी है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने अपने उदबोधन में जनता के प्रति राजमाता के वात्सल्य स्नेह को रेखांकित किया।


सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया विलक्षण व्यक्तित्व की धनी थीं। वे जैसा बोलती थीं उसी के अनुसार अपना आचरण भी करती थीं। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि दौलत सत्ता लक्ष्मी की तरह चंचला होती है। राजमाता इस बात को भली भाँति समझती थीं। उन्होंने सदैव जनता की सेवा को तपस्या माना। राजमाता भारतीय सामाजिक जीवन में एक महान हस्ती थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.