एमजीएम मेडिकल कॉलेज व PRCAT में हुआ MOU

Updated on 06-11-2021 05:34 PM

चिकित्सा शिक्षा में शुमार इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों के रिसर्च एजुकेशन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से इस कॉलेज के छात्र अब शहर के राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (PRCAT) इंदौर के साइंटिस्ट्स से टेक्नोलॉजी की स्पेशल ट्रेनिंग लेंगे। इसे लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज PRCAT के बीच एक MOU साइन हुआ है।

उक्त MOU अबी 5 साल के लिए हुआ है। इसके तहत एमजीएम मेडिकल कॉलेज के MBBS, BDS, MD, MS, MDS के छात्र, डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, रिसर्च फैलोस आदि को रिसर्च में काफी मजबूती मिलेगी तथा एजुकेशन के स्तर में सुधार होगा। ऐसे ही PRCAT के रिसर्चअर भी अपनी आवश्यकता अनुसार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इस तरह दोनों संस्थानों द्वारा एजुकेशन, टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट नॉलेज का आदान-प्रदान होगा।

इसे लेकर कई दिनों से सुगबुगाहट चल रही थी और अब दोनों के बीच उक्त MOU फाइनल हो गया है। शुक्रवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित PRCAT के डायरेक्टर डॉ. शंकर वी. नाखे ने MOU पर साइन की हैं। MOU के तहत PRCAT के साइंटिस्ट्स अब एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों डॉक्टरों को रिसर्च में मदद करेंगे। अभी यह MOU पांच साल के लिए किया गया है जिसे बाद में आगे भी बढ़ाया जा सकता है। दोनों के बीच प्रोग्राम और रिसर्च पब्लिकेशन भी संयुक्त रूप से होंगे। इस तरह अब दोनों संस्थाएं एक-दूसरे की मदद से एजुकेशन, रिसर्च एडवांस नॉलेज को मजबूूत कर सकेंगी तथा इसमें तेजी से सुधार होगा।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.