एमपी में आठवीं बोर्ड का मैथ्स का पेपर वायरल... परीक्षा कैंसल होगी या नहीं जल्द होगा फैसला

Updated on 26-02-2025 02:44 PM

भोपाल। मप्र बोर्ड की पांचवीं व आठवीं का मंगलवार को गणित का पेपर हुआ। दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन इससे महज एक घंटा पहले सागर, डिंडौरी, ग्वालियर और भोपाल जिले में प्रश्नपत्र वायरल होने की बात सामने आ गई। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने की प्रक्रिया को रोक दिया गया। बाद में बताया गया कि आठवीं का गणित का प्रश्नपत्र वायरल हुआ है। इस पर अधिकारियों ने प्रश्नपत्रों का मिलान किया। इस प्रक्रिया में परीक्षा अपने तय समय से 15 मिनट की देरी से शुरू हुई।

वहीं, कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर गणित के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर हल कराने का मामला भी सामने आया। बता दें कि प्रदेश भर से करीब 25 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। भोपाल जिले से 246 केंद्रों पर करीब 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।

पुराने भोपाल के केंद्रों पर देर से पहुंचा प्रश्नपत्र

इस गफलत के बीच पुराने भोपाल के कुछ केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले ही जनशिक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने पर रोक लगा दी गई। 15 मिनट की देरी से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किया गया। हालांकि जिला परियोजना समन्वयक ओपी शर्मा का कहना है कि गणित का प्रश्नपत्र वायरल नहीं हुआ है। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.