प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में मप्र आगे

Updated on 12-08-2023 12:22 PM

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। योजना में ऐसे 1074 गाँवों को शामिल किया गया है जिनमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हर गाँव के लिए 20 लाख रूपये का आवंटन उपलब्ध कराया है। इन 1074 ग्रामों में विकास के लिए रूपये 210 करोड़ 90 लाख केन्द्र सरकार से मिले है। इस राशि के साथ कन्वर्जेन्स कर 4500 विकास कार्य पूरे कर लिए गये हैं तथा 3000 कार्य चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल गाँवों में समग्र रूप से विकास सुनिश्चित करना है। इन गाँवों के लिए सामाजिक सुरक्षा, पोषण, सड़कें, आवास, विद्युत प्रदाय, स्वच्छता, ईंधन की उपलब्धता, कृषि, वित्तीय समावेश, डिजिटल सुविधा, जीवन-यापन और कौशल विकास से संबंधित करीब 50 ऐसे निगरानी योग्य संकेतक तैयार किए गए हैं जिनके आधार पर गाँव के विकास की समीक्षा की जा रही है।

केन्द्र सरकार की सभी संबंधित योजनाओं और राज्य सरकार की योजनाओं को मिलाकर गाँव विकास रोडमैप तैयार किया गया है। यह योजना वर्ष 2014-15 से प्रारंभ की गई है। शुरूआत में इसमें प्रदेश के 327 गाँवों को शामिल किया गया था। वर्ष 2022 से योजना मापदण्ड में बदलाव कर न्यूनतम 500 जनसंख्या वाले गाँवों में अनुसूचित जाति समुदाय की कम से कम 40 प्रतिशत संख्या का मापदण्ड रखा गया है। इस आधार पर प्रदेश के 619 गाँवों को शामिल करने की कार्रवाई चल रही है।

समन्वय समितियों का गठन

जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना कन्वर्जेन्स समिति और गाँवों में सरपंच की अध्यक्षता में कन्वर्जेन्स समितियाँ गठित की गई हैं। इन समितियों द्वारा सभी संबंधितों से योजना, उसके उदेश्य, क्रियान्वयन, फंड की व्यवस्था विभिन्न विभागों को उनकी नियमित योजना और प्राप्त होने वाले बजट के कन्वर्जेन्स आदि विषयों पर चर्चा कर गाँव विकास योजना तैयार कर विकास की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर योजना के प्रभारी एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा को योजना को जिम्मेदारी दी गई है।

इस योजना में मुख्य रूप से दो प्रकार के कार्य किये जाते हैं। पहला ग्राम की विकास योजना तैयार कर ग्राम के समुचित अधोसंरचनात्मक विकास के लिए विभिन्न विकास विभागों की योजनाओं का कियान्वयन कराना। ऐसे कार्यों के लिए जिनमें विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध होने में दिक्कत हो, वहाँ गैप-फिलिंग निधि से कार्य कराना।

इस योजना में गाँवों के लोगों को विभिन्न विकास विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाना। जैसे स्कूल जाने योग्य बच्चों का प्रवेश शालाओं में कराना। सभी बच्चों का टीकाकरण कराना। वृद्धावस्था एवं दिव्यांग जन पेंशन के लिए सभी पात्रों के बैंक खाते खुलवाना, आधार कार्ड बनवाना आदि। इसके अलावा पेयजल एवं सफाई व्यवस्था, ठोस एवं तरल कचरे के निराकरण, आँगनवाड़ियों में शौचालयों का निर्माण, आँगनवाड़ी भवनों का निर्माण, बारहमासी सड़कों का निर्माण, सोलर लाईट एवं स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करने जैसे कार्य किये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.