पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना पर एमपी और राजस्थान सहमत, ग्वालियर-चंबल व आगर-मालवा के 13 जिलों में होगा पानी ही पानी

Updated on 05-12-2024 12:18 PM
भोपाल। पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का काम शुरू करने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओपी) पर हस्ताक्षर किया जाएगा।प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मंत्रालय में जानकारी दी कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारें पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना पर एमओपी पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हो गई हैं।

दोनों राज्यों में 2.8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी

एमओपी पर हस्ताक्षर होते ही दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच नदियों को जोड़ने (पार्वती-कालीसिंध-चंबल) की महत्वपूर्ण परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।


इस परियोजना के लिए 75 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर इस साल जुलाई में ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। अब दोनों राज्यों के बीच जल्द ही एमओपी पर हस्ताक्षर किया जाएगा।


मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि यह परियोजना मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और आगर-मालवा क्षेत्रों के 13 जिलों को पानी उपलब्ध कराएगी। इससे दोनों राज्यों में कम से कम 2.8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई में भी मदद मिलेगी।


इस साल जुलाई की शुरुआत में मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा था कि नदी जोड़ परियोजना से दोनों राज्यों को फायदा होगा, जिससे राज्यों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे।


पार्वती नदी का विशेष योगदान

पार्वती नदी मध्य प्रदेश और राजस्थान से बहने वाली चंबल नदी की तीसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आष्टा के पास 609 मीटर की ऊंचाई पर विंध्याचल पर्वतमाला से निकलती है और राजस्थान के कोटा जिले में चंबल नदी में मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.