वन नेशन-वन इलेक्शन को एमपी बीजेपी जनजागरुकता अभियान चलाएगी:बीजेपी ऑफिस में शिवराज, हितानंद, वीडी, ने रिटायर्ड जस्टिस आर्या के साथ की बैठक

Updated on 31-01-2025 12:54 PM

वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में वन नेशन-वन इलेक्शन की प्रदेश टोली के संयोजक और रिटायर्ड जस्टिस रोहित आर्या, सह संयोजक पुष्यमित्र भार्गव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए।

बीजेपी ऑफिस में बैठक के बाद वन नेशन-वन इलेक्शन के प्रदेश संयोजक और हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहित आर्या ने समिति के सह संयोजक और इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

एक देश-एक चुनाव पर मंथन होना चाहिए पूर्व जस्टिस और प्रदेश संयोजक रोहित आर्या ने कहा- एक देश एक चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मंथन होना चाहिए। आज की बैठक में सकारात्मक मंथन हुआ है। एक देश एक चुनाव हमारे संविधान के मूल संरचना के रूप है। ये मोदी जी का विजनरी स्टेप है जो संविधान की प्रस्तावना में पॉलिटिकल जस्टिस को अचीव करने के लिए मुहिम चालू करने का निर्णय लिया गया है।

राजनैतिक स्थिरता आएगी, सरकारें पांच साल काम करेंगी पूर्व जस्टिस आर्या ने कहा- आज तक पॉलिटिकल जस्टिस के परीपेक्ष्य में ज्यादा काम नहीं हुआ था। वन नेशन वन इलेक्शन के बहुआयामी फायदे होंगे। वोटर का मूल्य क्या है और प्रजातंत्र के महत्व क्या है ये पहुंचा है। व्यय कम होंगे , सामाजिक ढांचा सुधरेगा। प्रशासनिक अमला जो साल भर चुनाव में लगा रहता है। एक पॉलिटिकल स्टेबिलिटी आएगी। चुनी सरकार पांच साल काम करेगी। जनता चुनेगी कि पांच साल बाद किसको लाना है कौन सरकार चुनकर आएगी। यह समाज के सभी वर्गों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

2034 तक वन नेशन-वन इलेक्शन का क्रियान्वयन शुरू होगा पूर्व राष्ट्रपति कोविद जी की रिपोर्ट के आधार पर 2034 तक इसका क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा। अभी जनता को बताना है इसके क्या फायदे हैं। यह किसी पार्टी का एजेंडा नहीं है यह नेशनल एजेंडा है। वन नेशन वन इलेक्शन पर डिबेट होना चाहिए। मैं अपनी 29 साल की वकालत और 9 साल की जस्टिस के आधार पर कहना चाहता हूं ये कानून के आधार पर है। संविधान के मूलभूत भावनाओं के अनुरूप है। वन नेशन वन इलेक्शन को हम जन आंदोलन बनाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस के सवाल पर कहा- कांग्रेस की भ्रांति और मिथ्या प्रचार है। कांग्रेस का ये परसेप्शन है जो मिस गाइड है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.