MP बोर्ड की 12वीं की परीक्षा आज से:7.06 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, सभी एग्जाम सेंटर के बाहर रखी गई 'ईमानदारी की पेटी'

Updated on 25-02-2025 11:26 AM

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार 25 फरवरी से शुरू हो रही है। पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे की शिफ्ट में आयोजित हो रही है। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। इसका भी पहला पेपर हिंदी का रहेगा। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

16 लाख से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा

इस साल हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में 9,53,777 छात्र एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा में 7,06,475 छात्र शामिल होंगे। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 16,60,252 होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने और नकल पर सख्ती के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।

ईमानदारी की पेटी रखी जाएगी परीक्षा केंद्रों पर इस बार परीक्षा केंद्रों पर 'ईमानदारी की पेटी' नामक अनोखी पहल की गई है। मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर लोहे की एक पेटी रखी जाएगी, जिसमें छात्र अपनी स्वेच्छा से किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, जैसे गाइड, चिट आदि डाल सकेंगे। इस पेटी पर स्पष्ट रूप से लिखा होगा कि "यह पेटी स्वेच्छा से नकल सामग्री परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले जमा करने के उद्देश्य से रखी गई है।" यदि कोई छात्र परीक्षा कक्ष में नकल सामग्री के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नकल पर सख्ती, कॉपियों की सिलाई उखड़ी मिली तो होगी कार्रवाई मंडल के निर्देशानुसार, परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी पाई गई, तो इसे नकल की श्रेणी में माना जाएगा और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे अनुशासन बनाए रखें और परीक्षा में ईमानदारी से शामिल हों।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.