एमपी के कर्मचारियों ने की दीपावली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग, जल्द हो सकता है फैसला

Updated on 24-10-2024 11:43 AM

भोपाल । भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत करने से प्रदेश सरकार पर भी महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर दबाव बनने लगा है। बुधवार को कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री वित्त जगदीश देवड़ा से भेंट कर सात प्रतिशत महंगाई भत्ता दीपावली के पहले बढ़ाने की मांग की।


इस पर उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ और राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।


जबकि, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। भारत सरकार द्वारा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने से अंतर सात प्रतिशत का हो गया है। कर्मचारी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।


सीएम से चर्चा करेंगे डिप्टी सीएम देवड़ा


दीपावली के पहले वृद्धि के संबंध में निर्णय लिया जाए। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर सदैव संवेदनशील रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करेंगे और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


इधर... संबल के 24 हजार श्रमिकों के स्वजन को 161 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी सरकार


मध्य प्रदेश में संबल योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों की मृत्यु पर उनके स्वजन को प्रदेश सरकार 161 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी। ऐसे 24 हजार प्रकरणों में भुगतान लंबित है। इनके अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए 60 करोड़ 72 लाख रुपये एवं अनुसूचित जाति के लिए 42 करोड़ 24 लाख रुपये का प्रविधान शामिल हैं।


दरअसल, ऐसे श्रमिक जिनकी मृत्यु हो गई है, उनकी अंत्येष्टि के लिए सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। संबल योजना के तहत अंत्येष्टि पर पांच हजार रुपये, सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रुपये, आंशिक दिव्यांगता पर एक लाख रुपये एवं स्थायी दिव्यांगता पर दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।


पिछड़ा वर्ग के हिग्राहियों के लिए राशि हुई स्वीकृत


24 हजार लंबित प्रकरणों में 533 करोड़ रुपये की राशि निहित है जिसमें से 264 करोड़ रुपये की राशि मप्र असंगठित शहरी, ग्रामीण कर्मकार मंडल को जारी की गई है। इसमें सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हिग्राहियों के लिए 161 करोड़ चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.