मप्र पुलिस देश में वेरिफिकेशन में टॉप 4 में:15 दिन में किया 2.19 लाख पासपोर्ट का वेरिफिकेशन

Updated on 30-06-2025 02:21 PM

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में उच्च स्तर की सेवा और सुशासन में योगदान के लिए मप्र पुलिस देश के शीर्ष चार राज्यों में शामिल हो गई है। इससे पहले, विदेश मंत्रालय की ओर से मप्र पुलिस का इस श्रेणी में 15वां स्थान था। हाल ही में दिल्ली में आयोजित 13वें पासपोर्ट दिवस समारोह में विदेश मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मप्र पुलिस के आईजी कानून व्यवस्था अंशुमान सिंह और एआईजी सुरक्षा विशेष शाखा विनीता मालवीय को सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन से सम्मानित किया।

इस मुकाम पर पहुंचने के लिए पुलिस को छह बिंदुओं पर काम करना पड़ा। इनमें सबसे खास वजह यह बनी कि मप्र में 2024-25 में कुल 2,93,170 पासपोर्ट का वेरिफिकेशन किया गया। इनमें 75% यानी 2,19,877 पासपोर्ट वेरिफिकेशन केवल 15 दिन के भीतर किए गए।

दावा यह भी है कि इस वित्तीय वर्ष में एक भी फर्जी पासपोर्ट नहीं बन पाया है। बाकी जो बचे, उनमें नाम-पता लिखने या कई जिलों से वेरिफिकेशन कराने जैसी तकनीकी परेशानी थी। इसलिए ऐसे मामलों में वेरिफिकेशन पूरा करने में 15 दिन से ज्यादा वक्त लगा।

ऐसे लक्ष्य हासिल किया

1. पासपोर्ट सत्यापन के काम को गति देने पुलिस मुख्यालय स्तर पर त्रैमासिक समीक्षा की गई। जिन जिलों में काम के परिणाम कमजोर थे, उन्हें लगातार निर्देश दिए गए। 2. 31 जुलाई 2024 को रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर (आरपीओ) के जरिए भोपाल पुलिस जोन में वेरिफिकेशन करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए वर्कशॉप आयोजित की गई। 3. पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के काम को व्यवस्थित करने के मकसद से पुलिस मुख्यालय स्तर पर 1 अगस्त 2024 से नवीन पासपोर्ट पुलिस सत्यापन पोर्टल लागू किया गया। इससे सत्यापन के काम में तेजी और एक्यूरेसी बढ़ी । 4. पुलिसकर्मियों द्वारा दस्तावेजों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से 12.12.2024 को पासपोर्ट सत्यापन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी की गई। 5. मप्र पुलिस ने पासपोर्ट आवेदकों का सत्यापन सीसीटीएनएस/आईसीजेएस/ एनएफआईएस और पुलिस मुख्यालय स्तर पर इंडेक्स पोर्टल (नवीन पासपोर्ट सत्यापन) से किया। इससे एक भी फर्जी पासपोर्ट बनने की सूचना नहीं मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.