सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अजान से आपत्ति, कहा

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

भोपाल ।भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए विवादित बयान देना कोई नई बात नहीं है। अपने बयानों के चलते साध्वी हमेशा ही विवादों और सुर्खियों में रहती ही हैं। भोपाल की भाजपा सांसद को अब सुबह होने वाली आजान से तकलीफ होने लगी है जिसको लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है। एक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सुबह 5 बजे जोर-जोर से आवाजे आती हैं और वो आवाज सबकी नींद हराम करती हैं।

सासंद ने भोपाल के बैरसिया में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कहा- कुछ मरीज भी होते हैं, जिन्हे रात भर नींद नहीं होती है तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ता है। उन्होंने कहा- साधु सन्यासियों का ध्यान साधना का समय भी सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त से होता है, लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं है। हम लोगों से कहा जाता है कि दूसरे समुदाय की प्रार्थना के वक़्त तेज आवाज में भजन बजाएं जाएं लेकिन ये लोग रोज सुबह लाउड स्पीकर से लोगों को परेशान करते है।

सांसद ने कहा-वे कहते हैं कि हमारे धर्म में हमारे इस्लाम में किसी धर्म की इबादत सुनना जायज नहीं माना जाता। हिन्दू हर किसी की चिंता करता है हम सर्व धाम समभाव रखते हैं लेकिन कोई दूसरा धर्म ऐसा नहीं कर रहा है।

बता दें कि वह पहली ऐसी महिला नहीं हैं जिन्होंने अजान पर आपत्ति जताई हो बल्कि उनके पहले प्रसिद्ध सिंगर सोनू निगम ने कुछ वर्ष पूर्व अजान को लेकर आपत्ति जताई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था , लाऊड स्पीकर की आवाज से सुबह सुबह बहुत परेशानी होती है। उनके इस बयान पर खूब विवाद भी हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.