MP के खेल मंत्री ने क्रिकेटर शमी को लिखा लेटर:सारंग बोले-किसी से डरे नहीं, बेटी के होली खेलने पर मौलाना रजवी ने ली थी आपत्ति

Updated on 17-03-2025 01:59 PM

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग ने कहा कि मौलाना का बयान आपत्तिजनक है। सारंग ने क्रिकेटर शमी को लेटर लिखकर कहा है कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि बरेली (उत्तरप्रदेश) के मौलाना रजवी ने दो दिन पहले शमी की बेटी के होली खेलने पर एतराज जताया था। मोहम्मद शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आने पर रजवी ने कहा था कि मोहम्मद शमी की बेटी का रंग खेलना शरीयत के खिलाफ और नाजायज है। इसी पर खेल मंत्री सारंग ने सोमवार को पलटवार किया है। उन्होंने कहा, देश में अब कट्टरपंथ और धमकी की राजनीति नहीं चलेगी।

बेटी के होली खेलने पर क्या आपत्ति होना चाहिए? मंत्री सारंग ने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी का बयान निंदनीय है। अगर मोहम्मद शमी की बेटी होली खेलती है तो इससे कट्टरपंथियों को क्या परेशानी है? यह देश हर धर्म और समुदाय के लोगों का है और यहां किसी की धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

सरकार मोहम्मद शमी और उनकी बेटी के साथ सारंग ने कहा कि मोहम्मद शमी और उनकी बेटी को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें पूरा संरक्षण देगी। मैंने मोहम्मद शमी को पत्र लिखकर कहा है कि किसी भी कट्टरपंथी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। यह देश सबका है, और सभी को अपनी संस्कृति के साथ जीने का अधिकार है।

प्रियंका गांधी और विपक्ष पर सवाल सारंग ने विपक्ष पर भी हमला करते हुए कहा, कि जब एक छोटी बच्ची को धमकी दी जा रही है, तो प्रियंका गांधी, जो खुद 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देती थीं, अब कहां हैं? कांग्रेस और विपक्ष के नेता तुष्टिकरण की राजनीति कब तक करते रहेंगे?

कट्टरपंथियों को चेतावनी सारंग ने कहा, मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी पहले भी मोहम्मद शमी को रोजे के दौरान क्रिकेट खेलते हुए पानी पीने पर धमका चुके हैं। आखिर यह कट्टरपंथ कहां तक जाएगा? कुरान और वेदों में भी मातृभूमि की महिमा का उल्लेख है। कोई भी व्यक्ति किसी की स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगा सकता।

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं सारंग ने कहा कि भारत की संस्कृति सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान करती है। ऐसे में किसी को भी समाज को बांटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार इस तरह की धमकियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कहा था रिजवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बरेली में एक पत्रकारवार्ता की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी (मोहम्मद शमी) बेटी अगर शरीयत को नहीं जानती है और वह छोटी बच्ची है, नासमझी में होली खेल गई तो यह गुनाह नहीं है। लेकिन, अगर वह समझदार है और उसके बावजूद होली खेलती है तो यह शरीयत के खिलाफ माना जाएगा।

शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो आया था सामने मौलाना ने कहा था कि पहले भी मोहम्मद शमी को नसीहत दी थी, लेकिन उसके बावजूद मोहम्मद शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आया है। मोहम्मद शमी समेत सभी परिजनों से यह अपील है कि शरीयत में जो नहीं है उसको अपने बच्चों को न करने दे। उन्होंने कहा कि होली हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है। लेकिन मुसलमान को रंग खेलने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर कोई शरीयत को जानते हुए भी होली खेलता है तो वह गुनाह की श्रेणी में आता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.