एम.पी. ट्रांसको ने गंजबसोदा में स्थापित किया 160 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

Updated on 24-08-2023 05:08 PM

एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने विदिशा जिले के 220 के.व्ही. सबस्टेशन गंजबसोदा में अतिरिक्त 160 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि विदिशा क्षेत्र में एम.पी. ट्रांसको की पारेषण क्षमता को सुदृढ़ करने के लिये सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुये 160 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया गया है। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से 220 के.व्ही. गंजबासोदा सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 320 एम.व्ही.ए. हो गई है। लगभग 14.84 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर को भोपाल स्काडा कंट्रोल सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। इससे गंजबसोदा से जुडे़ 132 के.व्ही. के शहर्वासा, बरेथ, ग्यारसपुर सबस्टेशनों को फायदा पहुँचेगा।

इसके अलावा सिरोंज, केलावा, कंजाना, मासोदपुर, सोमवारा, बासौदा, गुलाबगंज, व्योंदा, पठारी, बनवा जागीर, उदयपुर आदि क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।

78165 एम.व्ही.ए. हो गई है कुल स्थापित क्षमता

एम.पी. ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता श्री मोहम्मद याकूब मंसूरी ने बताया कि कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर अब 78165 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 400 के.व्ही. में 11095 एम.व्ही.ए., 220 के.व्ही. में 32585 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. में 34485 एम.व्ही.ए. क्षमता विद्यमान है। एम.पी. ट्रांसको मध्यप्रदेश में अपने 414 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इसमें 400 के.व्ही. के 14, 220 के.व्ही. के 88 तथा 132 के.व्ही. के 312 सबस्टेशन शामिल हैं। एम.पी. ट्रांसको अपने कुल 1006 अति उच्च दाब पावर ट्रांसफार्मरों के माध्यम से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.