एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया में स्थापित किया 160 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर

Updated on 30-06-2023 05:35 PM

एमपी ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने निमाड़ क्षेत्र में अपनी ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए 220 के व्ही सबस्टेशन जुलवानिया में 160 एमव्हीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के कार्य को 16.20 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इससे 220 के व्ही सबस्टेशन जुलवानिया की क्षमता बढ़कर 403 एमव्हीए की हो गयी है तथा बड़वानी जिले की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 2019 एम व्ही ए की हो गयी है। श्री तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से निमाड़ क्षेत्र की पारेषण क्षमता को मजबूती मिली है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी।

9 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण होता है बड़वानी जिले में

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता खंडवा श्री वाय.के. माथुर ने बताया कि बड़वानी जिले में एमपी ट्रांसको 400 केव्ही के 1 सबस्टेशन जुलवानिया, 220 केव्ही के 2 सबस्टेशन सेंधवा एवं जुलवानिया तथा 132 केव्ही के 6 सबस्टेशनों सेंधवा, पाटी, पानसेमल, बड़वानी, अंजड़, और शाहपुरा (बड़वानी) से विद्युत पारेषण करती है। इनकी कुल क्षमता 2019 एमव्हीए की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.