MP युवक कांग्रेस करेगी CM हाउस घेराव:पेपर लीक-भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन

Updated on 30-08-2024 12:19 PM

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही है। शुक्रवार को मप्र युवक कांग्रेस भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करेगी। पिछले आठ दिन में कांग्रेस का यह चौथा आंदोलन है। अब एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाले समेत युवाओं के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव को साढ़े चार लाख पोस्टकार्ड सौंपे जाएंगे।

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

युवाओं ने पोस्ट कार्ड लिखकर बताई समस्या

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया कि यूथ कांग्रेस ने दो महीने पहले युवा कांग्रेस ने 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान की शुरुआत की थी। अभियान में करीब साढे़ चार लाख युवाओं ने पोस्ट कार्ड लिखकर समस्याएं व्यक्त की हैं। शुक्रवार को अभियान का समापन होगा। बक्से और बोरियों में भरकर ये पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। भाजपा ने जो सपने दिखाए और बाद में उन सपने को बेच दिए, लेकिन सपने पूरे नहीं किए। बहनों को तीन हजार रुपए देने का वादा किया लेकिन, आज तक 3000 रुपए लाड़ली बहनों को नहीं मिले।

कॉन्स्टेबल भर्ती नहीं हो पाई

मितेंद्र ने कहा- 2018 और 2023 में भाजपा ने नौकरियों को लेकर वादा किया था। 80 हजार पदों के लिए 80 लाख युवाओं ने फॉर्म भरे, लेकिन नौकरी नहीं मिल पाई। 2023 में कहा कि ढाई लाख नौकरियां देंगे।

इस बार विधानसभा सत्र में उन नौकरियों पर चर्चा नहीं हुई। एमएसपी को लेकर कितने किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को लागत का मूल्य नहीं मिल रहा।

नर्सिंग घोटाले में सीबीआई को जांच सौंपी। जांच करने वाले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। जांच में दो-तीन लोगों को बर्खास्त कर दिया, लेकिन असली दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई।

ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा, इन रूट पर जाने से बचें

रंगमहल चौराहा से लेकर रोशनपुरा चौराहा तक जीटीबी कॉम्प्लेक्स के सामने का रास्ता बंद रहेगा। यह रास्ते सुबह 10 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। रोड पर एक तरफ प्रदर्शनकारी तो दूसरी तरफ पुलिस बल रहेगा। इसके चलते, जहांगीराबाद से रोशनपुरा होकर आने वाले अनुमति प्राप्त सभी व्यावसायिक वाहन, सिटी बस आदि वाहन रोशनपुरा चौराहा, टीटी क्रास होकर अटल पथ होकर आ-जा सकेंगे।

डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के वाहन की पार्किग की व्यवस्था टीटीनगर पार्किग, एमएलए रेस्ट हाॅउस और टीटी नगर दशहरा मैदान की गई है। इन रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव रहेगा। इस दौरान भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड, पाॅलीटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, केएन प्रधान तिराहा, गांधी पार्क आदि चौराहा/तिराहा पर बैरिकेडिंग की गई है। तत्काल आम ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा।

ट्रैफिक में फंसने पर यहां करें संपर्क...

ट्रैफिक जाम या ट्रैफिक से संबधित अन्य समस्या होने पर लोग ट्रैफिक पुलिस के हेल्प लाइन नंबर 0755-2677340, 2443850 पर कॉल कर सकते हैं।

यह रूट बंद रहेगा

अटल पथ का इस्तेमाल कर सकते हैं... प्रदर्शन के दौरान रास्ता बंद होने पर रंगमहल चौराहा से रोशनपुरा की ओर जाने वाले वाहन चालक जवाहर चौक से अटल पथ से आ-जा सकेंगे। प्रदर्शन के दौरान केएन प्रधान तिराहे से पॉलीटेक्निक चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता जरूरत पड़ने पर बंद किया जा सकता है। इसी तरह यदि स्मार्ट रोड बंद कर दिया गया तो वाहन चालक इस रूट से भी पॉलीटेक्निक चौराहे तक नहीं आ सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.