
इसके अनुसार, हायर सेकेण्डरी परीक्षा नियमित / स्वाध्यायी 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 के मध्य, हाईस्कूल परीक्षा नियमित/स्वाध्यायी 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के मध्य और डी.पी.एस.ई. (विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा) (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) परीक्षा 10 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक होंगी।
वहीं हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी / डी.पी.एस.ई. की प्रायोगिक परीक्षाएं (नियमित छात्रों की संबंधित संस्था में एवं स्वाध्यायी छात्रों की निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर) 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।