विमान कंपनियों से साझा हुई एमपी की विमानन नीति:पुणे में हुई समिट, वैल्यू चैन को ध्यान में रखकर तैयार पॉलिसी की दी जानकारी

Updated on 28-06-2025 01:36 PM

मध्य प्रदेश के विमानन विभाग ने देश भर की विमान कंपनियों से एमपी की उड़ान में सहभागी बनने को कहा है। प्रदेश की विमानन नीति वैल्यू चैन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

इस दौरान निवेशकों को बताया कि प्रदेश में प्रति वर्ष 200 कमर्शियल पायलट्स तैयार किए जा रहे हैं जो देश में सर्वाधिक है। इसके बाद निवेशकों ने भोपाल कर निवेश को लेकर बैठकें करने के लिए आश्वस्त किया है।

यह जानकारी प्रदेश के विमानन विभाग के उप सचिव ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में पुणे (महाराष्ट्र) में हुई हेलिकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट में दी। मध्यप्रदेश इस समिट का स्टेट स्पॉन्सर रहा।

समिट में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, असंगबा चुबा एओ, संयुक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार एवं फैज अहमद किदवई महानिदेशक डीजीसीए भी उपस्थित थे। समिट में 20 राज्य शामिल हुए।

मध्यप्रदेश की उड़ान में सहभागी बनें हेलिकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश के विमानन विभाग के उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला ने एमपी की नागर विमानन नीति-2025 की जानकारी दी। उन्होंने निवेशकों से आह्वान किया कि वे मध्यप्रदेश की उड़ान में सहभागी बनें।

प्रदेश की विमानन नीति वैल्यू चैन के समस्त पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई है। नीति में प्रदेश स्थित एयरपोर्ट्स से नवीन गंतव्यों के लिए हवाई सेवाएं, मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहॉल (MRO), उड़ान प्रशिक्षण संस्थान (FTO) स्थापित करने के लिए निवेश प्रोत्साहन सहायता का प्रावधान है।

उन्होंने निवेशकों ने बताया कि प्रदेश में प्रति वर्ष 200 कॉमर्शियल पायलट्स तैयार किए जा रहे हैं, जो देश में सर्वाधिक है।

उप सचिव डॉ. बुन्देला ने बताया-

QuoteImage

मध्यप्रदेश में 1 वर्ष से यह सेवा संचालित है। गत वित्तीय वर्ष में इस सेवा के 58 लाभार्थी रहें।

QuoteImage

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया।

बता दें, पायलट्स के लिए देश का एकमात्र ट्रेनिंग संस्थान खजुराहो में है।

शीघ्र एयरपोर्ट निर्माण कार्य शुरू करें उप सचिव विमानन डॉ. बुंदेला ने समिट में मध्यप्रदेश में जिन हवाई पट्टियों का उन्नयन कर एयरपोर्ट में विस्तार किया जाना प्रस्तावित है उन पर यथाशीघ्र एयरपोर्ट निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया।

साथ ही उड़ान योजना के अंतर्गत स्टेट स्पॉन्सर्ड रूट्स पर भी RCS रूट्स की तरह 80:20 की VGF प्रदान करने को कहा। उन्होंने बताया कि समिट में निवेशकों ने कहा कि भोपाल आकर वे निवेश के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.