सौम्या के दोहरे प्रदर्शन से मप्र की मेघालय पर विशाल जीत

Updated on 11-12-2023 12:18 PM

भोपाल। राजधानी की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट सौम्या तिवारी के शानदार दोहरे प्रदर्शन के दम पर बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला-23 टूर्नामेंट में मप्र ने मेघालय पर 199 रनों से पराजित किया।

नागपुर में खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश में मेघालय को 199 रन से हराया है। मध्य प्रदेश ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कनिष्का ठाकुर 28 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद मप्र की कप्तान सौम्या तिवारी ने नाबाद 63 रन की पारी खेली। अनुष्का शर्मा ने 111 रन की शतकीय पारी खेली। सौम्या ने बल्ले के बाद गेंद से कमाल दिखाते हुए चार ओवर में चार रन देकर चार विकेट लेकर दोहरा प्रदर्शन किया। संस्कृति गुप्ता ने दो, अनुष्का शर्मा और धानी बूचड़े ने एक-एक विकेट लिया। मेघालय की टीम नौ विकेट पर 23 रन ही बना सकी।

सौम्‍या सीन‍ियर टीम में जगह बनाने के ल‍िए कदम आगे बढ़ाए

पिछले छह सालों से अपने बल्‍ले और गेंद से गजब का प्रदर्शन कर रही सौम्‍या तिवारी मप्र की सीनियर टीम की सदस्‍य और अंडर 23 टीम की कप्‍तान है। इसके अलावा भारत की अंडर 19 वर्ल्‍ड कप व‍िजेता टीम की सदस्‍य के साथ ही चैलेंजर ट्राफी में भी अपना लोहा बनवा चुकी है। सौम्‍या ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बरकरार रखते हुए भारतीय सीनियर टीम में प्रवेश के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है। सौम्‍या भोपाल में अरेरा अकादमी में कोच सुरेश चेनानी के मार्गदर्शन में अपने क्र‍िकेट कर‍ियर को पंख लगा रही है। 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभाव‍ित करने वाली सौम्‍या 2024 में भारतीय सीनि‍यर टीम के साथ खेलना चाहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.