MP के IAS नियाज खान अब नॉवेला लिखेंगे:'फ्लाइंग सुपर ह्यूमन' टाइटल से आएगी 70 पेज की कहानी, सनातनी होगा कैरेक्टर

Updated on 15-12-2024 02:02 PM

ब्राह्मणों को लेकर नॉवेल लिखकर चर्चित हुए एमपी कैडर के आईएएस नियाज खान अब नॉवेल के बजाय नॉवेला लिखेंगे। जिसकी थीम 'सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम' और टाइटल फ्लाइंग सुपर ह्यूमन रखा है।

70 पेज के नॉवेला की कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वर्किंग इर्द-गिर्द हो सकती है। इसमें वे बताएंगे कि उनका काल्पनिक कैरेक्टर कैसे देश और सनातन के लिए खुद काम करता है और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करता है।

क्या होता है नॉवेला

अपना पहला नॉवेला लिखने वाले आईएएस अफसर नियाज खान कहा- अब तक 10 नावेल लिख चुका हूं, जो 350 से 400 पेज तक के रहे हैं। उन्होंने बताया-

QuoteImage

नाॅवेला बेसिकली इटैलियन वर्ड है जिसमें 20 से 50 हजार शब्दों की काल्पनिक कहानी होती है। 50 से 100 पेज तक होते हैं। सिंगल प्लाट होता है। इसे लिखते समय स्टोरी में गति भी रखनी पड़ती है। नॉवेला में पात्र आमतौर पर एक ही होता है। खूबी यह भी है कि इसे पीडीएफ के रूप में भी आसानी से रख सकते हैं।

QuoteImage

इसलिए लिखेंगे नॉवेला

नियाज खान ने कहा कि नॉवेला में एक से अधिक प्लाट वाली स्टोरी रहती है और पढ़ने में समय कम लगता है। अब समय की कमी के मद्देनजर वेबसाइट्स पर जाकर लोग छोटी से जर्नी (यात्रा) के दौरान नॉवेला जैसी पुस्तकों को पढ़कर समय गुजार सकते हैं। इसमें कम से कम में इंटरटेनमेंट हो जाता है।

पहले नॉवेला की क्या होगी थीम, पात्र कौन होंगे

नियाज खान का कहना है कि उन्होंने वेदों का, सनातन धर्म का काफी अध्ययन किया है। जब ब्राह्मण द ग्रेट वेल लिखा तो काफी स्टडी की है। सनातन धर्म के अध्ययन में यह बात आई है कि इसमें सदा ही सर्व कल्याण की बात कही जाती है।

संवेदनशीलता इतनी है कि पेड़-पौधों, नदियों के भी कल्याण की बात होती है। मानवता के कल्याण की बात कही जाती है। इसलिए पहले नॉवेला में सनातन धर्म को लेकर एक ऐसा काल्पनिक पात्र होगा जो सुपर ह्यूमन हो।

नियाज खान ने कहा कि नाॅवेला का टाइटल फ्लाइंग सुपर ह्यूमन (उड़ता हुआ महामानव) होगा। इसमें रोचक कैरेक्टर रहेगा जो देशभक्त है, देश की चिंता करने वाला है। इसमें कहानी ऐसे घूमेगी जो हिन्दू धर्म को बिखरने से रोकेगा।

इसका पात्र सनातन के सारे गुणों से परिपूर्ण है और शांतिमय टापू वाला देश है। पात्र देशभक्ति की भावना से भरपूर रहेगा। इसमें यह भी बताया जाएगा कि ऐसे देश के नागरिकों के कर्तव्य क्या हैं? प्रकृति को कैसे बचाया जाए, इस पर भी नाॅवेला में चर्चा होगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.