फिर बदल गया एमपी का मौसम, अगले कुछ दिनों तक नहीं होगी बारिश! मौसम विभाग ने बता दी वजह

Updated on 06-09-2024 10:24 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिल रहा है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में के तापमान में भी बड़ी वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला रुक गया है। गुरुवार को दिन भर में सात प्रमुख स्थानों में बारिश हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक खरगोन जिले में 9 मिलीलीटर पानी बरस गया। रीवा में 7, टीकमगढ़ में 6, छतरपुर के खजुराहो में 4, ग्वालियर में 1, सिवनी में 0. 4, सतना में 0.2 मिलीलीटर बारिश हुई।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिले शुष्क बने रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है, जबकि मानसून द्रोणिका भी प्रदेश के मंडला जिले से होकर गुजर रही है। ऐसे में अलग-अलग स्थान पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण आने वाले दिनों में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश और उससे लगे उड़ीसा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। वहीं दो दिन में उत्तर दिशा में आगे बढ़कर पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तरी उड़ीसा पर पहुंचकर अब अवदाब का क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जबकि मानसून द्रोणी का सूरतगढ़, रोहतक, उरई, मंडला से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसे लगी हरियाणा पर दवाओं के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मणिपुर राज्य तक एक द्रोणिका का बनी हुई है।

कुछ जिलों में होगी बारिश


वहीं राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन सब मौसम प्रणालियों के कारण आने वाले दिनों में अलग-अलग स्थान पर मध्य प्रदेश पर अच्छी बारिश होने का अनुमान सामने आ रहा है।,शुक्रवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश की गतिविधि में तेजी आ सकती है। खासकर जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, संभाग के जिलों में मध्यम बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की आसार नजर आ रहे हैं।

जिलों का तापमान


बारिश में कमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान एक बार फिर 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार को खजुराहो में 34.5 नरसिंहपुर में 34 रीवा में 33.7 टीकमगढ़ में 32.5 दामों में 32.1 खजुराहो में 34.5 जबलपुर में 32.7 भोपाल में 31.5 और ग्वालियर में 32.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 5 सितंबर तक की स्थिति में देखें तो अब तक प्रदेश में औसत से 10% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 6% ज्यादा जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक पानी गिर चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.