नारी शक्ति कार्यक्रम में चोरी हुआ मिसेस सेंट्रल इंडिया का क्राउन, चोर या चोरनी! सीसीटीवी में सुराग ढूंढ रही पुलिस

Updated on 16-09-2024 10:22 AM
भोपाल: नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने गईं शहर की मॉडल नेहा तिवारी का क्राउन ही चोरी हो गया। कार्यक्रम शहर के पॉश इलाके में बने भोजपुर क्लब में आयोजित किया गया था। नेहा तिवारी मिसेज सेंट्रल इंडिया हैं। वह कार्यक्रम में ताज पहन कर गई थीं। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

कब हुआ गायब


मॉडल नेहा तिवारी ने बताया कि वह नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने भोजपुर क्लब आई थीं। जब वह आई थीं, तब उन्होंने अपने क्राउन को सिर पर पहना हुआ था। हालांकि ताज का वजन ज्यादा होने की वजह से उसे ज्यादा देर तक सिर पर पहनना मुश्किल होता है। इसलिए उन्होंने ताज को उतार कर पास में ही रख दिया। थोड़ी देर बाद उनकी नजर जब ताज पर गई, तो वहां क्राउन नहीं था।

पुलिस में दर्ज कराया मामला


थोड़ी देर तक कार्यक्रम में हलचल मची रही। चारों ओर क्राउन को ढूंढने की कोशिश की गई। जब कोई सुराग नहीं मिला, तब मॉडल नेहा तिवारी थाने रिपोर्ट लिखवाने के लिए गईं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच की प्रक्रिया शुरु कर दी है। प्राथमिक तौर पर कार्यक्रम स्थल के आयोजकों और वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।

10 वर्षों से कर रही मॉडलिंग


नेहा ने बताया कि दिसंबर 2023 में उन्होंने यह खिताब जीता था। वह पिछले करीब दस वर्षों से माडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बीते वर्षों में कई माडलिंग के खिताब जीते हैं। अक्टूबर 2024 में नेहा कोरिया में आयोजित होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.