एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने महिदपुर रोड निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया

Updated on 07-06-2025 12:27 PM
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार शाम आलोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों से लौटते समय महिदपुर रोड गोगापुर स्थित शुगर मिल की भूमि पर विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पॉवर सब स्टेशन का कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा ताकि उद्योगपतियों को कोई परेशानी नहीं आए।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि महिदपुर रोड के नवीन औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्डों को नीलामी हेतु पोर्टल पर डाल दिया गया है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट की खुली भूमि पर पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए और नवीन औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता भी देखी।

निरीक्षण के दौरान श्री काश्यप के साथ स्थानीय जन-प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.