मुंबई की एजेंसी करेगी मध्‍य प्रदेश की 21 हवाई पट्टियों का सर्वे

Updated on 06-09-2023 12:27 PM

भोपाल । मध्‍य प्रदेश की हवाई पट्टियों का राज्य सरकार सर्वे करा रही है। इन हवाई पट्टियों को जेट प्लेन के अनुरूप तैयार कराया जाएगा। सर्वे के लिए राज्य सरकार ने निजी एजेंसी का चयन कर लिया है। टेंडर के माध्यम से चयनित मुंबई की अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी एजेंसी पांच करोड़ रुपये में सर्वे का कार्य करेगी।

तीन हवाई पट्टियां निजी क्षेत्र के अधीन

प्रदेश में कुल 32 हवाई पट्टियां हैं। इनमें भोपाल, इंदौर, खजुराहो, ग्वालियर एवं जबलपुर में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एयरपोर्ट का संचालन करता है। तीन हवाई पट्टियां निजी क्षेत्र के अधीन हैं, जिनमें दमोह-डायमंड सीमेंट, शहडोल- ओरिएंटल पेपर मिल एवं नागदा-ग्रेसिम शामिल हैं।

रीवा विमान पट्टी को भी एयरपोर्ट अथारिटी को सौंपा

हाल ही में रीवा विमान पट्टी को भी एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दिया गया है। शेष हवाई पट्टियों में से 21 का चयन कर सर्वे कराया जाएगा और इसे इस तरह तैयार किया जाएगा कि, यहां जेट प्लेन उतर सके।

राज्य सरकार अपने आधिपत्य में लेगी
यह एजेंसी हवाई पट्टियों का अनुबंध की तारीख से 18 माह में सर्वे करेगी और देखेगी कि इनका कितना विस्तार किया जा सकता है या नहीं। विस्तार के लिए कितनी भूमि अतिरिक्त लगेगी, कितनी उपलब्ध है और वहां अतिक्रमण तो नहीं है। जिन हवाई पट्टियों की लीज समाप्त हो चुकी है, उन्हें राज्य सरकार अपने आधिपत्य में लेगी। इसमें से अधिकांश हवाई पट्टियां किराए पर दी जाएंगी।

नई विमानन नीति बनाएगी सरकार
मध्य प्रदेश की नई विमानन नीति बनाई जाएगी। इसके लिए सलाहकार भी नियुक्त किया जाएगा। यह सलाहकार नीति बनाने में राज्य सरकार की मदद करेगा। मुंबई की एजेंसी सलाहकार भी उपलब्ध कराएगी और नीति बनाने में मदद करेगी।

नई नीति में प्रदेश के धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर विमानन सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रविधान किए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने ऐसे स्थलों की जानकारी विमानन विभाग से साझा कर ली है, जिनमें विमानन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.