नगर निगम ने शहर में 10 नागरिक सुविधा केंद्रों को बंद किया

Updated on 01-06-2024 11:41 AM
भोपाल। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे 10 नागरिक सुविधा केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में अपर आयुक्त टीना यादव ने आदेश जारी किया है, जिसमें उल्लेखित किया गया है कि जो काम नागरिक सुविधा केंद्र से होते थे, वे सारे काम अब वार्ड और जोन स्तर पर हो रहे हैं, लिहाजा अतिरिक्त तौर पर खोले गए नागरिक सुविधा केंद्र अब प्रासंगिक नहीं हैं। ऐसे में इन्हें बंद कर संबंधित कर्मचारियों को उन्हीं जोन में सेवा के लिए संबंद्ध किया जा रहा है। इस आदेश के बाद अब प्रत्येक नागरिक केंद्र में काम करने वाले चार दैनिक वेतनभोगी संबंधित जोन कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे।

हालांकि अचानक लिए गए इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि नागरिक सुविधा केंद्रों के संबंध में टीम एक्टिविस्ट के नितिन सक्सेना ने सन् 2020 में निगम को इनकी अनुपयोगिता के संबंध में जागरूक किया था। इनके इस सुझाव पर अमल किए जाने पर टीम एक्टिविस्ट ने निगमायुक्त हरेंद्र नारायन का आभार व्यक्त किया है।

साल 2011-12 में खुला था पहला नागरिक सुविधा केंद्र

नागरिक सुविधा केंद्र की शुरुआत साल 2011-12 में हुई। पहले दौर में चार सुविधा केंद्र खोले गए। बाद में इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई। जिन दस नागरिक सुविधा केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है उनमें प्रापर्टी टैक्स, किराया, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य निगम सुविधा से जुड़े कामकाज होते थे। अब यह सभी कार्य वार्ड और जोन स्तर पर हो रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.