बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्‍थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम

Updated on 06-06-2023 06:08 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर में जगह-जगह खड़े हाथ ठेलों की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। सर्राफा बाजार से सटे पीएनबी रोड पर अघोषित रूप से सब्जी मंडी बन गई है। सड़क पर खड़े फुटकर सब्जी व्यापारियों की वजह से इस रोड से दुपहिया वाहन भी आसानी से नहीं निकल पाते।

यह मार्ग बैरागढ़ की प्रमुख मार्गों का पहुंच मार्ग है। पंजाब नेशनल बैंक एवं महानगर बैंक के अलावा आइसीआइसीआइ बैंक भी इस मार्ग पर ही था। बैंक के सामने खड़े ठेलों के कारण ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा था। आए दिन हो रहे विवाद से आसपास के व्यापारी भी परेशान हैं। पिछले दिनों बैंक प्रबंधन ने इस मार्ग से अपनी शाखा ही शिफ्ट कर दी। बैंक अब सीहोर नाके पर पहुंच गया है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार सब्जी व्यवसायी ठेला हटाने की बात पर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इससे व्यवस्था बिगड़ रही है।

निगम का अमला नहीं करता कार्रवाई

यहां की पक्की दुकानों में कारोबार करने वाले व्यवसायियों का कहना है कि सड़क पर खड़े ठेलों के कारण बाजार की रौनक कम हो गई है। इस संबंध में कई बार निगम के अतिक्रमण अमले से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कभी गंभीर कार्रवाई नहीं हुई। अमले के दबिश देने से पहले फुटकर व्यवसायियों को यहां आने की सूचना मिल जाती है। अमला आते समय सड़क पर एक भी ठेला नजर नहीं आता। बाद में फिर सड़क पर कब्जा हो जाता है।

हाकर्स कार्नर न बनने से परेशानी

सीहोर नाका स्थित मुख्य सब्जी मंडी में कारोबार ठप हो गया है। बरसों पुराने सब्जी व्यवसायी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मंडी में जरूरी व्यवस्थाओं का अभी अभाव है। अधिकांश लोग अब मंडी तक नहीं पहुंच रहे हैं। यहां हाकर्स कार्नर का निर्माण प्रस्तावित है, पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पार्षद अशोक मारण का कहना है कि हाकर्स कार्नर बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त से चर्चा की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.