सड़कों की सफाई के लिए छह नई रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदेगा नगर निगम

Updated on 08-12-2023 01:19 PM
भोपाल। शहर की सड़कों से धूल हटाने के लिए नगर निगम रोड स्वीपिंग मशीनों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए छह नई मशीनें खरीदने की योजना बनाई गई है। इसमें करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अभी मुख्य सड़कों पर झाड़ू लगाने के लिए तीन रोड स्वीपिंग मशीनें हैं, नई मशीनों के आने के बाद इनकी संख्या नौ हो जाएगी।

धूल बढ़ा रही वायु प्रदूषण

बता दें कि शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक निरंतर खतरनाक स्तर तक जा चुका है, जिससे हवा सांस लेने लायक नहीं बची है। इसका बड़ा कारण सड़कों से उड़ती धूल और बीएस थ्री और फोर के वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण है। इसे देखते हुए नगर निगम लगातार सड़कों की धूल को कम करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। क्योंकि रोजाना सड़कों की साफ-सफाई के दौरान भी बड़े स्तर पर धूल उड़ती है। इसलिए अब नगर निगम मैनुअली के साथ सड़कों की सफाई में मशीनों को भी शामिल कर रहा है।

तीन मशीनों के हवाले 800 किमी सड़कें

वर्तमान में शहर के अंदर विभिन्न एजेंसियों की 3800 किमी सड़कें हैं। इनमें से करीब 800 किलोमीटर मुख्य मार्ग है, जिनमें रोड स्वीपिंग मशीनों से झाड़ू लगाया जाना चाहिए। अभी सिर्फ तीन मशीनों के होने से सड़कों की सफाई कागजों में हो रही है। हालांकि वीआइपी क्षेत्रों जैसे लिंक रोड नंबर एक, दो और तीन, चार इमली, अरेरा कालोनी, शिवाजी नगर, होशंगाबाद रोड सहित एयरपोर्ट रोड पर ही यह मशीनें चलती देखी जा सकती हैं।

इनका कहना

नई रोड स्वीपिंग मशीनों के आने के बाद काफी हद तक सड़कों की आसानी से और जल्द सफाई हो जाएगी। इस मशीन की खासियत है कि सफाई के दौरान यह धूल भी अपने टैंक में जमा करती है। इसे बाद में खाली किया जाता है। यह काफी हद तक कारगर साबित होगी।

                                                                                    - विनीत तिवारी, अपर आयुक्त, भोपाल नगर निगम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.