नगर निगम परिषद की बैठक आज, जनहित के मुद्दों पर विपक्ष करेगा महापौर का घेराव

Updated on 30-08-2024 12:02 PM
भोपाल। नगर निगम परिषद की 10वीं बैठक शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी। इस बैठक में खासकर दो मुद्दों पर चर्चा होगी। नगर निगम अपनी दुकानों की छतों को किराए पर देगा। दूसरा मुद्दा- 10 नंबर मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग और दुकानें बनाई जाएंगी। हालांकि बैठक हर बार की तरह इस बार भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। दरअसल विपक्ष का कहना है कि परिषद की बैठक के एजेंडे में जनहित के मुद्दे शामिल नहीं किए गए हैं। इसको लेकर विपक्षी दल कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर का घेराव करने की तैयारी की है।

इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने बताया कि एजेंडे में सड़क, सीवेज, जलभराव समेत अन्य कई जनहित के मुद्दों को शामिल करने के लिए निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद एजेंडे में कोई भी जनहित का मुद्दा शामिल नहीं किया। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया है कि एजेंडे में सिर्फ सामान की खरीदी-बिक्री और नामकरण पर ही चर्चा करने के लिए नहीं आते। शहर की सड़कें उखड़ी हुई हैं। स्ट्रीट डॉग्स, बेसहारा गोवंश का भूखा मरना, तस्करी का मामला भी सामने आ चुका है। बावजूद ऐसे जनहित के मुद्दों को बैठक में शामिल नहीं किया गया।

इन प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी

- निगम स्वामित्व की किराए एवं लीज पर आवंटित दुकानों की छतों को किराए पर दिया जाएगा। इससे निगम की आय बढ़ेगी।
- 10 नंबर मार्केट में भूमि का आवंटन होने के बाद अब पीपीपी मोड पर मल्टीलेवल पार्किंग और दुकानों का निर्माण किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.