कॉलेज संचालक की बेटे की हत्या के आरोपित नगर निगम कर्मचारी ने लगाई जमानत याचिका

Updated on 27-07-2023 12:18 PM

 ग्वालियर  कॉलेज संचालक प्रशांत परमार के बेटे अभय परमार के हत्याकांड के आरोपी नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर करन वर्मा और उसके 2 साथी गौरव और भानु ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर गुरुवार यानी आज सुनवाई होगी। बता दें की सभी आरोपितों ने मिलकर मृतक अभय परमार को अपनी गाड़ी में बिठाकर शहर से बाहर ले जाकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया था।

यह था पूरा मामला

ग्वालियर के सिटी सेंटर सत्यम रेसिडेंसी निवासी प्रशांत सिंह परमार स्कूल-कॉलेज संचालक हैं। उनका बेटा 23 वर्षीय अभय सिंह परमार अचानक से लापता हो गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश की और उसकी कार नगर निगम कार्यालय के पास खड़ी मिली थी। जब परिजन को यह पता लगा तो वह विश्वविद्यालय थाना पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही नगर निगम कर्मचारी करन वर्मा पर संदेह जताया था। क्योंकि उसके बुलाने पर वह घर से निकला था। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि मामले में नगर निगम कर्मचारी करन वर्मा की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने उसी रात नगर निगम कर्मचारी को हिरासत में लिया और पूछताछ की थी। जब उससे पूछताछ की गई तो वह अभय की हत्या कर उसे झांसी में जलाकर फेंकने की बात बताई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में करन वर्मा और उसके दो साथी गौरव व भानु को भी गिरफ्तार कर लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.